मन में आस्था के दीप जलाए श्रीरामलला के दर्शन को निकले श्रद्धालु...

Updated on 19-06-2024 05:57 PM

अम्बिकापुर। श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को सरगुजा संभाग के लगभग 850 दर्शनार्थी अयोध्या में रामलला का दर्शन करने स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने फीता काटकर एवं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दर्शनार्थियों को रवाना किया। इस दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सांसद चिंतामणि ने श्रद्धालुओं से ट्रेन के अंदर मुलाकात कर उन्हें श्रीरामलला दर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां शासन द्वारा पहल करके श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन कराने की योजना संचालित की जा रही है। यात्रा के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

दर्शनार्थियों ने जताई बेहद खुशी, कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा किया
श्रीरामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया। जशपुर से आई श्रद्धालु श्रीमती चिंता देवी ने कहा कि दर्शन हम कर रहे हैं, पर दर्शन कराने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, इस दर्शन का फल निश्चित ही श्रद्धालुओं के साथ छत्तीसगढ़ सरकार को भी मिलेगा। सीतापुर, सरगुजा के दर्शनार्थी रामकुमार सोनी बताते हैं कि राम लला का दर्शन करने जा रहे हैं, जिससे वे बेहद खुश हैं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया।

इसी तरह सपत्नीक श्रीराम लला के दर्शन को जा रहे बुधन सिंह ने कहा कि इस सरकार ने जो वादा किया, उसे पूरा कर रहे हैं और हमें योजना के तहत राम लला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस अवसर के लिए शासन को धन्यवाद किया और खुशी जताई।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के निवासियों को अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन कराने श्रीरामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक और 75 वर्ष से कम उम्र के बुजुर्ग योजना का लाभ ले सकते हैं। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में योजना का संचालन किया जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…