मां रेणुका यलम्मा जात्रा में झूमे श्रद्धालु

Updated on 16-03-2024 05:18 PM

भिलाई। मां मंकिनम्मा सेवा समिति द्वारा मां रणुका यलम्मा जात्रा समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा (जात्रा) निकाली। यह शोभायात्रा आंध्रा स्कूल ग्राउंड कैंप-1 से निकाली गई जो मां मंकिनम्मा मंदिर, जवाहर नगर तक पहुंची। मंकिनम्मा मंदिर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन उपस्थित रहे।

मां रणुका यलम्मा जात्रा समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई। जात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियों का समावेश किया गया। माता के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं पदयात्रा करते हुए मां मंकिनम्मा मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर में सम्मान समारोह व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन ने समाज के लोगों का अभिनंदन किया और मां मंकिनम्मा के दर्शन कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया और बच्चों के साथ थोड़ी हंसी ठिठोली की।

विधायक रिकेश ने की पांच लाख रुपए देने की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक रिकेश सेन का महा पुष्पहार से स्वागत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन ने समाज के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मां मंकिनम्मा का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। आप सभी के सहयोग व मां के आशीर्वाद से आज आपकी सेवा में हूं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने मंदिर के चारो ओर फेंसिंग कराने की मांग की है। मंच से विधायक रिकेश सेन ने मंदिर के चारों ओर फेंसिंग कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यहां एक सामूदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। विधायक रिकेश की घोषणा का सभी समाज के लोगों ने आभार जताया। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन में मां मंकिनम्मा सेवा समिति के संयोजक संयोजक एम. जगपति राव, समाज सेवी निरज सिंह, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण चौधरी, अध्यक्ष यू. गणपति राव, महासचिव एल काली दास व कोषाध्यक्ष एम अनंत राव का विशेष योगदान रहा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…