
महासमुंद। ग्राम साराडीह में महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल व युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें जिसमें मोदी सरकार द्वारा आम जनमानस के जीवन में आए परिवर्तन व जिले सहित प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि जिला मंत्री निरंजना शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच साजन यादव ने की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।
जिला मंत्री निरंजना शर्मा ने कहा कि देश की महिलाओं ने एक बार फिर केंद्र में भाजपा सरकार का गठन करने का संकल्प लिया है। जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार में गरीबों के हितार्थ कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। लाभार्थियों की उपस्थिति को देखकर उन्होंने कहा कि भीड़ इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जनपद सदस्य डाॅ. वाणी तिवारी ने किया। इस अवसर पर हुलसी चंद्राकर, काैशल्या बंसल, सुरेखा कंवर, शुभ्रा शर्मा, लक्ष्मी साहू, हेमलता यादव, नंदू जलक्षत्री, अमन वर्मा, आकाश पांडेय, सुनीता देवांगन, चुनेश्वरी साहू, उषा पाल, भगवती करकसे, हेमकान्ति देवांगन, सारिका यादव, निर्मला कुमार, दुलारी पटेल, पुष्पा साहू सहित लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।