रायपुर। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास में अन्य समाज की भांति देवांगन समाज भी प्रमुख भूमिका निभा रहा है। देवांगन समाज व्यापार-व्यवसाय में आगे आकर प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहा है। बालोद स्थित टाऊन हॉल में जिला देवांगन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री देवांगन शामिल हुए। मंत्री देवांगन के आगमन पर समाज के पदाधिकारियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर मंत्री देवांगन ने जय देवांगन-जय महाजन का उद्घोष किया। मंत्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की आप समाज के प्रमुख है, मंत्री देवांगन ने समाज को पूरे प्रदेश में एकजुट करने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि हम सभी अलग अलग जगहों पर काम करते हैं। समाज को और भी बेहतर दिशा देते काम करें। समाज को प्रगतिपथ से प्रगतिशील बनाने के लिए प्रयास करें।
कार्यक्रम के दौरान देवांगन समाज के जिला बालोद के अध्यक्ष केदार देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये समूचे देवांगन समाज की गर्व की बात है कि पहली बार हमारे समाज से लखन लाल देवांगन को मुख्यमंत्री ने मंत्रीमंडल में प्रमुख दायित्व दिया है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। समाज के अध्यक्ष दीपक देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज सभी हम पदाधिकारियों ने शपथ ली है उसके अनुरूप कार्य करेंगे। समाज की संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ साथ समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, देवांगन नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, देवांगन कल्याण समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन पोषणलाल देवांगन, वेदलाल देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहरलाल देवांगन समेत अधिक संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…