अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी हारी श्रीलंकाई टीम, टीम इंडिया ने बल्लेबाजों को दम पर मारा मैदान

Updated on 29-12-2025 12:49 PM
तिरुवनंतपुरम: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भी जीत लिया है। पहले तीन मैचों में भारत ने लक्ष्य का पीछा किया था। इस मैच में पहले बैटिंग मिली और टीम ने 30 रनों से जीत हासिल की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत टीम ने दो विकेट पर 221 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। श्रीलंका ने 6 विकेट पर 191 रन बनाए। यह टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है लेकिन इसके बाद भी उसे हार झेलनी पड़ी।

पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी

स्मृति मंधाना ने शुरुआती तीन मैच में विफल रहने के बाद 48 गेंद की अपनी पारी में 11 चौकों और तीन छक्कों से 80 रन बनाए। शेफाली ने अपने लगातार तीसरे अर्धशतक के दौरान 46 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के से 79 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जो इस प्रारूप में भारत की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। दोनों के पास शतक लगाने का मौका था लेकिन वो चूक गईं।
ऋचा घोष (16 गेंद में नाबाद 40) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 16) ने तीसरे विकेट के लिए 23 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को इस प्रारूप में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2024 में चार विकेट पर 217 रन बनाए थे। भारत ने अपनी पारी में 28 चौके और आठ छक्के मारे जो इस प्रारूप में टीम की ओर से सबसे अधिक बाउंड्री का नया रिकॉर्ड है। श्रीलंका की तरफ से निमाशा मधुशानी और मालशा शेहानी ने 1-1 शिकार किए।

श्रीलंका ने भी विस्फोटक बैटिंग की

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 6 विकेट खोकर सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए कप्तान चामरी अथापथु ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। हसिनी परेरा ने 20 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाए जबकि इमेशा दुलानी ने 29 रन जोड़े। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 1 विकेट हासिल किया।

दोनों देशों के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला 30 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है, जिसमें श्रीलंकाई टीम जीत दर्ज करते हुए सम्मान बचाना चाहेगी। वहीं, भारत सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…