भारत का विरोध फिर भी पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख और ट्रंप के बीच कैसे संभव हुआ 'ऐतिहासिक' लंच? बड़ा खुलासा

Updated on 19-06-2025 02:39 PM
इस्‍लामाबाद: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ फील्‍ड मार्शल असीम मुनीर के बीच वाइट हाउस में लंच पर मुलाकात हुई है। इस मुलाकात पर भारत से लेकर ईरान तक की नजर थी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब पाकिस्‍तानी के किसी आर्मी चीफ को अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने लंच पर आमंत्रित किया। इससे पहले जनरल परवेज मुशर्रफ समेत पाकिस्‍तान के कई सैन्‍य तानाशाह अमेरिकी राष्‍ट्रपति के मेहमान बन चुके हैं लेकिन वे देश के राष्‍ट्रपति भी थे। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि वह जनरल मुनीर से मिलकर 'सम्‍मानित' महसूस कर रहे हैं। वहीं पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख मुनीर ने ट्रंप की खुशामद में उन्‍हें भारत-पाकिस्‍तान युद्ध रुकवाने के लिए नोबल शांति पुरस्‍कार देने की मांग कर डाली। भारत ने ट्रंप और मुनीर दोनों के इस मध्‍यस्‍थता के दावे का पुरजोर खंडन किया है। भारत जनरल मुनीर को पहलगाम हमले का मास्‍टरमाइंड मानता है और उसके विरोध के बाद भी डोनाल्‍ड ट्रंप ने फिर आखिर कैसे पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख से मिलना कबूल किया? आइए समझते हैं...

पाकिस्‍तानी अखबार डॉन के मुताबिक इस लगभग असंभव मुलाकात को कई महीने की कोशिश के बाद गैर परंपरागत तरीके से संभव बनाया गया है। असल में अब तक पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख छिपे तौर पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति से मिलते रहे हैं लेकिन इस बार असीम मुनीर अड़ गए कि उन्‍हें खुलकर ट्रंप से मिलना है ताकि वह भारत और इमरान खान समर्थकों को संदेश दे सकें। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के ठीक बाद असीम मुनीर और ट्रंप की इस मुलाकात के संभव होने के पीछे एक बड़ी वजह ईरान-इजरायल युद्ध है। इससे पहले पाकिस्‍तान के पहले फील्‍ड मार्शल अयूब खान, जनरल जिया उल हक और जनरल मुशर्रफ भी राष्‍ट्राध्‍यक्ष बनने के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति से मिल चुके हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…