पंकज कपूर के बेटे होने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया, बोले- कैरेक्टर एक्टर्स में कोई दम नहीं

Updated on 24-02-2024 01:12 PM

शाहिद कपूर की हालिया फिल्म तेरा बातों में ऐसा उलझा जिया को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। शाहिद पिछले 20 साल से अधिक समय से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि दिग्गज एक्टर पंकज कपूर के बेटे होने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में कोई फायदा नहीं हुआ।

शुरुआत में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया
2003 में शाहिद ने फिल्म इश्क विश्क से बाॅलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म के पहले उन्होंने संघर्ष का लंबा सफर तय किया था। उन्होंने दिल तो पागल है और ताल जैसी फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। हाल में नेहा धूपिया के चैट में शाहिद कपूर ने फिल्मी स्ट्रगल पर बात की। उन्होंने कहा कि पंकज कपूर के बेटे होने के बावजूद उन्हें आम स्ट्रगलर्स की तरह करियर की शुरुआत करनी पड़ी।

उनका कहना था, 'हर कोई कहता था पंकज कपूर का बेटा है। मगर, सच बात यही है कि साइड आर्टिस्ट एक्टर्स के पास कोई पावर नहीं होता है। सिर्फ सुपरस्टार और बड़े फिल्म डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स के पास पावर होता है।' उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अधिकतर फिल्मों में पंकज कपूर को साइड रोल में देखा गया था।

बातचीत में शाहिद ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने कभी किसी को बताया ही नहीं था कि वो पंकज कपूर के बेटे हैं। पेरेंट्स के अलगाव के बाद वो अपनी मां के साथ रहते थे। पहली फिल्म साइन करने के बाद उन्होंने अपने पिता को इसके बारे में बताया था।

पिता के दम पर कुछ हासिल नहीं करना चाहते हैं शाहिद
शाहिद का कहना है कि वो अपने पिता से बस जरूरी राय लेते हैं। वो उनके नाम पर इंडस्ट्री में कुछ हासिल नहीं करना चाहते थे। उनका मानना है कि वो उसी चीज के हकदार हैं, जो उन्होंने मेहनत से हासिल की है।

फिल्मों में बाप-बेटे ने साथ काम किया है
बाप-बेटे की इस जोड़ी को फिल्मों में भी देखा गया है। शाहिद और पंकज कपूर ने पहली बार 2011 की फिल्म मौसम में एक साथ काम किया था। फिल्म का डायरेक्शन खुद पंकज ने किया था। जबकि शाहिद ने सोनम कपूर के साथ लीड रोल प्ले किया था। बाद में दोनों ने 2015 की फिल्म शानदार और 2022 की फिल्म जर्सी में साथ काम किया था।

शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल में फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी शुरुआत हुई लेकिन वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत यह बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहने में कामयाब रही। फिल्म ने भारत में अब तक 60.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है और दुनिया भर में 106 करोड़ रुपए की कमाई की है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में शाहिद के पास संजय लीला भंसाली और करण जौहर की एक-एक फिल्म है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…