डिप्टी सीएम शर्मा ने दिव्यांगजनों को सौंपी मोटर चलित स्कूटी
Updated on
14-03-2024 05:54 PM
रायपुर। जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों की उड़ान में मददगार साबित हो रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के आठ दिव्यांगजनों को विधायक निधि से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल देकर उनकी जिन्दगी में फिर से खुशियां लौटा दी है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि उनकी सहायता करने से मुझे सुखद अनुभूति मिल रही है। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल से दिव्यांगजनों की राह अब सामान्य व्यक्ति की तरह आसान हो जाएगी। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल पाकर दिव्यांगजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सपनों को नई उड़ान मिली है। उन्हांेने उपमुख्यमंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए इस उपहार के लिए विष्णु देव साय का भी आभार जताया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समझाइश दी कि सभी दिव्यांग भाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालना सुनिश्चित करें और स्कूटी चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाएं। उन्होंने दिव्यांगों का हौसला बढाते हुए कहा कि दिव्यांग अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसके अनुरूप एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। उन्होंने इस मौके पर शासकीय दृष्टि एवं बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी के कक्षा पहली में अध्यनरत हंसराज साहू और पोषण साहू को ब्रेल लिपि किट और श्रीमती सुशीला को श्रवणयंत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इन्हें मिली पेट्रोल चलित ट्रायसायकल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिन 08 हितग्राहियों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल का वितरण किया। उनमें ग्राम पंचायत घोटिया के धरमदास डहरिया, कैलाश नगर के अशोक सिन्हा, कवर्धा के नागेश कुंभकार, ग्राम पंचायत ढ़ोगईटोला के छबिलाल साहू, ग्राम पंचायत खाम्ही के तुलस कुमार, ग्राम पंचायत मैनपुरी के कमलू साहू, ग्राम पंचायत जेवड़न के राकेश कुमार, ग्राम पंचायत केशमर्दा के मुकेश शामिल है।
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…