मुंबई के अस्पताल में फोन की टॉर्च जलाकर डिलीवरी,मां-बच्चे की मौत

Updated on 03-05-2024 11:58 AM

मुंबई के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर महिला की सिजेरियन डिलीवरी की, जिसमें मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई। घटना सुषमा स्वराज मैटरनिटी होम में हुई, जिसे देश की सबसे अमीर नगरपालिक बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चलाती है। महिला का परिवार बीते कई दिनों से अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहा है। अब जाकर BMC ने इन्क्वायरी का आदेश दिया है।

महिला का नाम सहीदुन (26) और उसके पति का नाम खुसरुद्दीन अंसारी है। पति विकलांग है, उसका एक पैर नहीं है। दोनों की शादी को 11 महीने हुए थे। उनके परिवार ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि सोमवार को अस्पताल की लाइट चली जाने के बाद तीन घंटे तक जनरेटर नहीं चलाया गया था। परिवार ने ये भी कहा कि सहीदुन और बच्चे की मौत के बाद डॉक्टरों ने अंधेरे में ही एक और डिलीवरी कराई थी।

परिवार का आरोप- लाइट जाने पर जनरेटर नहीं चलाया गया
अंसारी का मां ने बताया कि मेरी बहू एकदम स्वस्थ थी और प्रेग्नेंसी के दौरान उसकी सभी रिपोर्ट्स सही थीं। हम उसे 29 अप्रैल को सुबह सात बजे डिलीवरी के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे पूरे दिन एडमिट रखा। 8 बजे हमें बताया गया कि सब ठीक है। डॉक्टरों ने कहा कि डिलीवरी नॉर्मल होगी। लेकिन, जब मैं उससे मिलने गई तो देखा कि वह खून से सनी हुई थी।

डॉक्टरों ने उसके पेट में चीरा लगा था और इसके बाद वे हम लोगों का साइन लेने आए। डॉक्टरों ने कहा कि सहीदुन को दौरा पड़ा था और C सेक्शन करना जरूरी था। तभी लाइट चली गई, लेकिन डॉक्टरों ने हमें दूसरे अस्पताल नहीं भेजा। वे हमें ऑपरेशन थिएटर ले गए और फोन की टॉर्च लाइट की मदद से डिलीवरी की। डिलीवरी में बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने हमसे कहा कि मां बच जाएगी और हमें सायन अस्पताल जाने को कहा। लेकिन तब तक सहीदुल की मौत हो गई थी। उसके लिए ऑक्सीजन तक नहीं था।

पति बोला- डॉक्टरों को सजा मिले और अस्पताल बंद हो
महिला के पति ने कहा कि डॉक्टरों को सजा मिलनी चाहिए। जैसे मैं दर्द में हूं वैसे ही डॉक्टरों और स्टाफ को सजा मिलनी चाहिए। अस्पताल बंद हाे जाना चाहिए। अंसारी ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए। मेरी कमाई बहुत कम है और मैं विकलांग भी हूं। मेरी शादी बहुत मुश्किल से हुई थी और अब मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।

परिवार ने कुछ फोटोज और वीडियो भी दिखाए जिसमें उसी ऑपरेशन थिएटर में सेलफोन टॉर्च की मदद से दूसरी डिलीवरी की जा रही थी।

भाजपा की पूर्व BMC पार्षद जागृति पाटिल ने कहा कि उन्होंने मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से उम्मीदवार मिहिर कोटेचा से मुलाकात की है। ये अस्पताल इसी विधानसभा सीट के तहत आता है। BMC ने इन्क्वायरी करने का आदेश दिया है। पाटिल ने बताया कि अस्पताल की हालत खराब है। अस्पताल को लेकर ऐसी शिकायतें पहले भी मिली हैं। कठोर कार्रवाई की जाने की जरूरत है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2024
बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार (17 मई) को जनता दल (सेक्युलर) विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में अंतरिम जमानत दे दी। इससे…
 17 May 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल…
 17 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में चुनावी रैली में कहा- मैंने बताया था कि शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। देखिए भागे कि नहीं। मैंने कहा था कि वो अमेठी…
 17 May 2024
पटना में टिनी टोट एकेडमी स्कूल के गटर से 4 साल के एक बच्चे का शव तड़के 3 बजे बरामद हुआ। वह इसी स्कूल में पढ़ता था। शव मिलने के…
 17 May 2024
चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बन रही है। भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 3…
 17 May 2024
लोकसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब नीति केस को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल प्रचार के लिए…
 16 May 2024
अगर आप अभी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल इसे कुछ दिन टाल दें, क्योंकि अधिक भीड़ हो जाने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।…
 16 May 2024
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को तेंदुए के हमले में छह लोग घायल हो गए, जिसके बाद तेंदुए की मौत हो गई। बडगाम के नसरुल्लाहपोरा इलाके में एक तेंदुए…