डिलवरी बॉय ने होटल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 18-05-2024 04:59 PM

रायपुर। राजधानी के एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को युवक का शव होटल के कमरे में मिला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक शादी नहीं होने से तनाव में था। आशंका है कि इसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा। ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

आजाद चौक थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक ब्राह्मणपारा का निवासी नवीन दीवान (34 वर्ष) है। उसने अपने ही घर के पास अवधिया पारा के एक होटल में 16 मई को रूम बुक किया। अगले दिन सुबह जब होटल स्टाफ ने उसे देखा नहीं तो रूम का दरवाजा खटखटाया गया। कॉल भी किया गया। लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।



सिंह के मुताबिक, इस मामले में होटल स्टाफ जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो युवक की लाश लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया है।


हालांकि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मृतक के घर वालों ने पुलिस को बताया कि नवीन फूड डिलवरी का काम करता था। घर में मां-बाप और बड़ा भाई रहता है। बड़े भाई की शादी हो चुकी हैं। नवीन की शादी नहीं हुई थी। इस वजह से वह परेशान रहता था। आशंका है कि इसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…