दिल्ली का सबसे रईस इंसान जो रोजाना देता है 5.6 करोड़ रुपये का दान, कहां से आई इतनी दौलत?

Updated on 07-08-2024 05:47 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का सबसे अमीर शख्स कौन है? फोर्ब्स ने कुछ समय पहले अमीरों की लिस्ट जारी की थी। उसके मुताबिक देश की टॉप आईटी कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और चेयरमैन एमिरेटस शिव नाडर दिल्ली के सबसे अमीर शख्स हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 36.8 अरब डॉलर है। वह मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और शापूर मिस्त्री के बाद भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। लेकिन चैरिटी यानी पैसा दान देने के मामले में वह इन सब पर भारी हैं। नाडर ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में 2,042 करोड़ रुपये का दान दिया। यानी उन्होंने हर दिन 5.6 करोड़ रुपये दान किए। इससे पिछले साल भी वह दान देने के मामले में नंबर वन रहे थे। एक नजर शिव नाडर के करियर पर...

शिव नाडर का जन्म 14 जुलाई, 1945 को तमिलनाडु में थुटुकुड़ी जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। बचपन में उन्हें आर्थिक दिक्कतों के सामना करना पड़ा। कोयंबटूर के पीएसजी कॉलेज से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर की डिग्री लेने के बाद उन्होंने 1967 में पुणे के वालचंद ग्रुप के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के डीसीएम ग्रुप के साथ एक कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर नौकरी की। लेकिन नौकरी में मन नहीं रमा और साल 1976 में नाडर ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर 187,000 रुपये के निवेश से एचसीएल की स्थापना की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…