दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान, वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को मिलेगी जिम्मेदारी

Updated on 23-12-2025 01:03 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले तीन सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद भी फ्रेंचाइजी खिताब नहीं जीत पाई। चौथे सीजन से पहले हुए ऑक्शन में दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग को यूपी वॉरियर्स ने खरीद लिया। ऐसे में दिल्ली को नए कप्तान की जरूरत है। दिल्ली की टीम में साउथ अफ्रीका को विश्व कप 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट भी हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली की कप्तान बनेंगी

जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की नई कप्तान बन सकती हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। लौरा वोल्वार्ड्ट जैसी अनुभवी खिलाड़ी होने के बाद भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी जेमिमा को जिम्मेदारी देने वाली है। जेमिमा अभी तक टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी भी संभाल रही थी। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन किया था। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में जेमिमा पहली खिलाड़ी थीं, जिनके लिए दिल्ली ने विडिंग की थी। फ्रेंचाइजी आज ही नए कप्तान के नाम की घोषणा कर सकती है।

भारतीय कप्तान चाहती है फ्रेंचाइजी

पिछले महीने दिल्ली में डब्ल्यूपीएल 2026 प्लेयर ऑक्शन में बोलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने रोड्रिग्स को प्रमोट करने का इशारा किया था। टीम द्वारा मौजूदा साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को साइन करने के तुरंत बाद एक मिड-ऑक्शन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिंदल ने कहा था, 'हम बहुत क्लियर हैं कि हमें एक भारतीय कप्तान चाहिए। हमने अपना मन बना लिया है।'

बेहतरीन फॉर्म में चल रही जेमिमा

जेमिमा रोड्रिग्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के तीन सीजन में अभी तक 27 मुकाबले खेले हैं। इसकी 24 पारियों में उनके नाम 28 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 507 रन हैं। उनका हालिया फॉर्म बेहतरीन चल रहा है। महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई थी। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में जेमिमा ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत की जीत पक्की की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…