दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को 25 रन से हराया:मारिजैन कैप का दोहरा प्रदर्शन, मंधाना का पहला WPL अर्धशतक काम नहीं आया

Updated on 01-03-2024 01:15 PM

WPL-2 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 25 रन से हराया।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में RCB 20 ओवर में 9 विकेट पर 169 रन ही बना सकी।

दिल्ली की ओर से शेफाली वर्मा ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, मारिजैन कैप ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले ने 16 बॉल में 32 रन बनाए और गेंद से 2 विकेट लिए।

RCB की कप्तान स्मृति मंधाना की 74 रन की अर्धशतकीय पारी काम नहीं आई। यह WPL इतिहास में उनकी पहली हाफ सेंचुरी थी। हालांकि, वे कुल 130 रन बनाकर WPL-2 की टॉप स्कोरर बन गई हैं, उन्हें ऑरेंज कैप मिली।

दिल्ली ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए
दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए। टीम के लिए पारी की शुरुआत मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने की। लेनिंग 11 रन बना करआउट हो गई। इस बीच शेफाली ने पावरप्ले में बड़े शॉट्स लगाने की जिम्मेदारी ली। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 45 रन बनाए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई, ऐलिस कैप्सी ने भी शेफाली का साथ दिया और आक्रामक तरीके से खेलते हुए साथ 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। श्रेयांका पाटिल ने शेफाली को अर्धशतक लगाते ही आउट कर दिया और साझेदारी तोड़ दी। जेमिमा रोड्रिग्ज खाता भी नहीं खोल सकी और 0 रन बनाकर पवेलियन लौटी।

यहां से पारी रोचक हुई और आखिरी 5 ओवर में 70 रन बने। मारिजैन कैप ने 16 बॉल में 32 रन की पारी खेली। आखिर में जेस जोनासन ने आक्रमक पारी खेली और 16 गेंद में 36 रन स्कोर किए। कैप ने तीन और जोनासन ने 2 सिक्स लगाकर प्रहार किया। जोनासन के साथ अरुणदती रेड्डी 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।

डिवाइन और क्लर्क को 2-2 विकेट मिले
दिल्ली की ओर से सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लर्क को 2-2 सफलताएं मिली। डिवाइन ने शुरुआत में लेनिंग और आखिर कैप को आउट किया। वहीं, क्लर्क ने जेमिमा और कैप्सी के महत्वपूर्ण विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल को 1 विकेट मिला।

RCB की धमाकेदार शुरुआत, आखिर में बिखरे
RCB के लिए स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने पारी की शुरुआत की। मंधाना ने आक्रमक बल्लेबाजी की और पावरप्ले में 28 बॉल पर 45 रन बनाए। वहीं, डिवाइन ने 8 बॉल में 6 रन बनाए। जहां मंधाना ने पारी में बड़े शॉट्स खेले, वहीं, डिवाइन ने दूसरे छोर से विकेट को बचाए रखा।

9वें ओवर में डिवाइन 23 रन बना कर आउट हुए। वहीं, मंधाना भी 12वें ओवर में 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। यहां से टीम प्रेशर में आ गई। कुछ ओवर टिकने के बाद ऋचा घोष भी 19 रन बना कर आउट हो गई।

एस मेघना और जॉर्जिया वेयरहम पर मैच को जिताने का प्रेशर आ गया। वेयरहम 6 रन बनाकर आउट हुई। एस मेघना भी एक धीमी पारी के बाद 19वें ओवर में आउट हो गई। उन्होंने 31 बॉल में 36 रन बनाए, आखिर में बड़े शॉट लगाने के चक्कर में सिमरन बहादुर 2 रन, सोफी मोलेनिक्स 1 रन और आशा शोभना 0 रन बना कर आउट हो गई। श्रेयांका पाटिल 1 रन और रेणुका सिंह 1 रन बना कर नाबाद रहीं।

मारिजैन कैप को 2 विकेट और जोनासन को 3 सफलता
बॉलिंग में मारिजैन कैप को 2 विकेट और जोनासन को 3 सफलताएं मिली। अरुणदती रेड्डी ने पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कैप ने लगातार 2 सफलता दिलाई जिसमें मंधाना का विकेट शामिल था। शिखा पांडे को 1 विकेट 17वें ओवर में मिला। मैच के आखिरी ओवर में जोनासन ने 3 विकेट लिए।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर DC
पॉइंट्स टेबल में दिल्ली पहले नंबर पर आ गया है। वहीं, RCB दूसरे और MI तीसरे नंबर पर है। तीनों के 4-4 अंक हैं। 3 मैच के बाद UPW 2 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर और गुजरात जायंट्स 2 मैच बाद 0 पॉइंट्स के साथ आखिरी नंबर पर है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…