नकली सोना गिरवी रखकर लगाया लाखों का चूना, 2 ठग गिरफ्तार

Updated on 06-04-2024 05:47 PM

रायपुर। नकली सोना गिरवी रखवाकर लाखों की ठगी करने वाले दो ठगों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़े ही शातिराना अंदाज में फर्जी बिल और आधार कार्ड दिखाकर जौहरियों को बेवकूफ बनाते थे और नकली सोने के जेवरात गिरवी रखकर लाखों की ठगी करते थे। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले है, और बाकायदा फ्लाइट से आना-जाना करते थे। इन्होने रायपुर के कई जौहरियों को अपना शिकार बनाया। इनके खिलाफ थाना विधानसभा, थाना आरंग और थाना पुरानी बस्ती में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों से ठगी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दोंदेकला के एक जौहरी के पास सोना का ब्रेसलेट गिरवी रखकर ढाई लाख रूपए लिए थे। जब जौहरी ने ब्रेसलेट को चेक किया तो वह नकली निकला। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 176/24 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ठीक इसी प्रकार आरोपियों ने थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत महामाया रोड स्थित समृद्धि ज्वेलर्स में भी नकली सोने का ब्रेसलेट गिरवी रखकर 2 लाख 10 हजार रुपए की ठगी की थी। जिस पर थाना आरंग में अपराध क्रमांक 317/24 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है साथ ही थाना पुरानी बस्ती में भी आरोपियों के विरूद्ध अपरा धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया है। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थियों की दुकान में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के साथ ही आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए उनके जमा किये गये एवं अन्य दस्तावेजों के माध्यम से भी आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। चूंकि प्रकरण में आरोपियों द्वारा दिया गया आधार कार्ड अन्य राज्य का था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा इसी तरीका वारदात के आधार पर बाहरी गिरोह की भी जानकारी एकत्र करना प्रारंभ करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाते हुए तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी आरोपियों को लोकेट करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों की रायपुर में उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को चिन्हांकित करते हुए दोनो आरोपियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साहेब बैनर्जी एवं अक्षय सोनी निवासी महाराष्ट्र का होना बताने के साथ ही ठगी की उक्त तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ-साथ पुनः ठगी की घटना को अंजाम देने हेतु रायपुर आना बताया गया। आरोपियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देने एवं रवाना होने हेतु फ्लाईट का उपयोग किया जाता था। ठगी की अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर इनके द्वारा देश भर में घूम-घूम कर मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड एवं गुजरात सहित अन्य कई राज्यों में इसी तरीका वारदात के आधार पर ठगी की घटना को अंजाम देना बताया गया है। जिस संबंध में और भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की नगदी रकम 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। आरेापी अक्षय सोनी पूर्व में भी थाणे, मुम्बई महाराष्ट्र से ठगी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी -
साहेब बनर्जी पिता जोगेश बनर्जी उम्र 36 साल साकिन पृथ्वी पैरादाइस मीरा रोड इस्ट प्रेजेंट पार्क पुलिस स्टेशन- थाने मुम्बई महाराष्ट्र।
अक्षय सोनी पिता हेमंत सोनी उम्र 27 साल साकिन- पृथ्वी पैराडाईश मीरा रोड इस्ट प्रेजेंट पार्क पुलिस स्टेशन थाणे मुम्बई महाराष्ट्र।

कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश शर्मा थाना प्रभारी विधानसभा, निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सउनि सैयद ईरफान, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, आर. मुनीर रजा, जसवंत सोनी, विरेन्द्र बहादुर सिंह, लक्ष्मी नारायण साहू म. आर. बबीता देवांगन तथा थाना विधानसभा से सउनि लखन साहू एवं आर. मुकेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…