दीपिका पादुकोण ने पहना हिजाब, रणवीर सिंह की बढ़ी दाढ़ी पर फैंस हुए फिदा, अबू धाबी का वीडियो इंटरनेट पर छाया

Updated on 07-10-2025 01:50 PM
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ में एक वीडियो शेयर किया है। ये एक विज्ञापन है। वो अबू धाबी में हैं, जहां की खूबसूरत लोकेशन के बारे में जिक्र कर रहे हैं। इस दौरान दीपिका ने रणवीर से कहा कि वो म्यूजियम में रखने लायक चीज हैं। दोनों शेख जायद ग्रैंड मस्जिद भी पहुंचे, जहां दीपिका ने अबाया पहना और रणवीर भी बढ़ी हुई दाढ़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। इनका वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 'विजिट अबू धाबी' के लिए फिर से स्क्रीन पर साथ आए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा सुकून'। 'सिंघम अगेन' फिल्म के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों को साथ देखा गया है। और पैरेंट्स बनने के बाद ये उनका पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट है। मालूम हो कि दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। उसका नाम दुआ रखा है। अभी तक दुनियावालों को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

दीपिका ने रणवीर से कहा- म्यूजियम में रखे जाने के लायक हैं

खूबसूरती से बनाए गए इस विज्ञापन में रणवीर और दीपिका अबू धाबी की संस्कृति के बारे में खुद भी जान रहे हैं और दर्शकों को भी बता रहे हैं। इसकी शुरुआत एक म्यूजियम में रखी प्राचीन कलाकृति से होती है। रणवीर तारीफ में कहते हैं, '90 एडी। क्या आप 90 एडी में इस लेवल की बारीकियों की कल्पना कर सकते हैं? कभी कभी मैं सोचता हूं कि अगर मेरी मूर्ति बनाई जाए तो क्या पोज दूंगा? इस पर दीपिका मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं, 'आप वाकई किसी म्यूजियम में रखे जाने के लायक हैं।

कहीं और पले-बढ़े होते तो क्या होता?

रणवीर और दीपिका इतना सहज तरीके से बात कर रहे हैं कि सबका ध्यान खींच लिया। रणवीर पूछते हैं, 'क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हम कहीं और पले-बढ़े होते तो कैसा होता? तो दीपिका सोच में पड़कर जवाब देती हैं, 'दिलचस्प। कुछ जगहें हमसे ऐसे सवाल पूछती हैं, जो हम खुद से नहीं पूछते।'

रणवीर-दीपिका की बातचीत ने खींचा ध्यान

इसके बाद रणवीर और दीपिका अबू धाबी की शांत लोकेशन पर जाते हैं। रणवीर कहते हैं, 'कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जो हमें बस सुनने का मौका देती हैं। चलो मैं आपको दिखाता हूं...।' दीपिका बोलती हैं, 'ये हैरानी भरा है कि कैसे खामोशी में भी ऐसा लगता है कि जैसे कोई बोल रहा है।' इसके बाद रणवीर ने कहा, 'ये बस अबू धाबी है। ये एक पॉज बटन की तरह है।' आखिरी में दीपिका बोलती हैं, 'हम दुनिया देखने के लिए जाते हैं, लेकिन कभी कभी हम खुद को ही देख पाते हैं।'

दीपिका के हिजाब पहनने पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन खूब आ रहे हैं। एक ने कहा, 'हिजाब में वो कमाल लग रही हैं।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'इस खूबसूरत हिजाब ने दीपिका को ग्लैमरस लुक दिया है।' तीसरे ने कहा, 'अरब संस्कृतियों के प्रति उनका सम्मान और उनका हिजाब बनना मेरे लिए उनके प्यार को और बढ़ा देता है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…