यूक्रेन जंग लड़ने भेजे गए भारतीय की मौत : नौकरी के नाम पर रूस ने धोखे से जॉइन करवाई, मरने से पहले परिजनों से बात हुई थी

Updated on 26-02-2024 12:29 PM

गुजरात के सूरत में रहने वाले हेमिल अश्विनभाई मंगुकिया की यूक्रेन में मौत हो गई। हेमिल को रूसी कंपनी में नौकरी जॉइन कराई गई थी। बाद में कंपनी ने उसे जंग लड़ने के लिए भेज दिया था। हेमिल को धोखे से वैगनर आर्मी जॉइन करा दी गई थी। मरने से कुछ घंटे पहले हेमिल ने घरवालों से करीब 2 घंटे बात की थी।

उसके परिजन अतुल मंगुकिया ने बताया- 23 फरवरी को हेमिल के पिता के पास एक फोन आया था। उन्हें बेटे के मारे जाने की जानकारी मिली थी। हमें यकीन नहीं हुआ इसलिए हमने पूछताछ करवाई। 25 फरवरी को कन्फर्म हुआ कि हेमिल रूस-यूक्रेन जंग में मारा गया है।

हेल्पर की नौकरी के लिए रूस गया था
अतुल मंगुकिया ने कहा- हेमिल 14 दिसंबर को चेन्नई से रूस रवाना हुआ था। उसे सोशल मीडिया के जरिए रूसी सेना में हेल्पर की नौकरी के बारे में जानकारी मिली थी। रूसी कंपनी के एजेंट्स के कहने पर वो रूस चला गया। पिछले महीने उसके अकाउंट में 2.3 लाख रुपए की सैलरी क्रेडिट हुई थी।

हेमिल ने कहा था- मैं ठीक हूं
अतुल ने बताया- हेमिल हर दिन घरवालों को कॉल करता था। मरने से पहले भी उसने घरवालों से करीब 2 घंटे बात की थी। कहा था- मैं ठीक हूं। कॉल रखने के कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई।

हेमिल के परिवार से भारत सरकार से मांग की है कि वो रूसी सरकार से संपर्क करें और हेमिल की मौत की पूरी जानकारी लें। पुलिस का कहना है कि हेमिल नॉर्मल वीजा पर रूस गया था। इस बात की जानकारी नहीं है कि उसने वहां नौकरी कैसे शुरू कर दी। दरअसल, दूसरे देशों में नौकरी करने वाले लोगों को वर्क वीजा इश्यू किया जाता है।

4 दिन पहले फेक आर्मी जॉब रैकेट का खुलासा हुआ था
22 फरवरी को पब्लिश हुई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भारतीयों को शिकार बनाने वाले फेक आर्मी जॉब रैकेट का खुलासा हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी कंपनियों के एजेंट्स भारतीयों को लाखों की सैलरी वाली हेल्पर की नौकरी का झांसा देकर उन्हें रूस भेज रहे हैं। रूस पहुंचने के बाद भारतीयों को रूस की प्राइवेट आर्मी कहे जाने वाले वैगनर ग्रुप में भर्ती करवाया जा रहा है और जंग के मैदान में भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट- 60 भारतीयों को भी झांसा दिया गया
रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीयों को विजिटर वीजा पर रूस ले जाया जा रहा है। इसके मुताबिक 60 अन्य भारतीयों को भी झांसा देकर वैगनर आर्मी में शामिल किया गया। महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने इन लोगों से रूसी भाषा में लिखा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया था। इन्हें बताया गया कि यह हेल्पर की नौकरी के लिए है।

रूस में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी
23 फरवरी को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा था- हमें इस मामले की जानकारी मिली है। कुछ भारतीयों ने रूसी आर्मी में हेल्पर की नौकरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। भारतीय दूतावास रूसी अधिकारियों के साथ इस मामले को लेकर संपर्क में है। हम जल्द से जल्द उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच हम सभी भारतीयों से अपील करते हैं कि वो पूरी सतर्कता बरतते हुए जंग से दूर रहें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…