जीजा को कॉल नहीं लगाने पर भाई पर जानलेवा हमला:बिलासपुर में छोटे भाई ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Updated on 03-08-2024 12:19 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जीजा को कॉल नहीं लगाने पर विवाद इस कुछ कदर बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के माताचौरा खमतराई की है।

सरकंडा टीआई तोप सिंह नवरंग ने बताया कि दीपक सूर्यवंशी को अपने बड़े भाई धर्मेंद्र सुर्यवंशी पर सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं घायल धर्मेंद्र को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बैलेंस खत्म होने के नहीं लगा पाया कॉल

दरअसल, पूरा मामला मामूली बात पर हुए विवाद से शुरू हुआ। माताचौरा, खमतराई निवासी दीपक सूर्यवंशी ने अपने बड़े भाई को जीजा को कॉल लगाने के लिए कहा। मोबाइल का बैलेंस खत्म होने कारण वह कॉल नहीं लगा पाया, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और नाराज दीपक ने अपने बड़े भाई धर्मेंद्र पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमलावर को घेराबंदी कर छठघाट में पकड़ा

इस घटना में धर्मेंद्र के सिर, हाथ सहित पूरे शरीर में गम्भीर चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को उसके परिवार वालों ने सिम्स में भर्ती कराकर इस पूरे घटना की जानकारी थाना सरकंडा पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक सूर्यवंशी को छठघाट के पास गिरफ्तार किया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…