कार में मिला डाटा एंट्री आपरेटर का शव, जांच में जुटी पुलिस...

Updated on 11-05-2024 04:49 PM

बलौदाबाजार। जिले में आदिवासी विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत बसंत कोशले का शव उनकी ही कार में मिला है। सुबह सुबह घूमने निकले लोगों ने उसकी हालत देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच कोतवाली पुलिस ने जांच शुर की। मृतक के पर्स से मिले लाइसेंस और जिला निर्वाचन अधिकारी के ड्युटी आदेश से उसकी पहचान हुई। जिसके बाद उनके अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चला है। मृतक की कार में शराब के बाटल, डिस्पोजल गिलास, मोबाइल और बैग मिले हैं। मृतक कहां  गया था और वापस आ रहा था उसके साथ और कौन थे पता नहीं चला है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र पाटिल ने बताया कि, आज सुबह राहगीरों ने सूचना दी कि, कार में चालक अपनी सीट पर बैठा है, हिल डुल नहीं रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुँचकर तलाश किया गया तो पर्स मैं मिले लायसेंस और जिला निर्वाचन अधिकारी के ड्यूटी आदेश से उसकी पहचान बसंत कोशले डाटा एंट्री आपरेटर के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। बहरहाल पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण की जानकारी मिल पाएगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…