सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तिथि घोषित, यहां से डाउनलोड करें प्रवेशपत्र...

Updated on 18-04-2024 05:42 PM

रायपुर। भारतीय सेना में भर्ती के लिए ज्‍वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन कराने वाले उम्‍मीदवारों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्‍जाम (CEE) की तारीखें भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई हैं । विभिन्‍न श्रेणियों के ऑनलाइन परीक्षा (CEE) के लिए अप्रैल महीने की 22, 23, 24, 25, 29, 30 तथा मई महीने की 2 और 3 तारीख निर्धारित गयी है ।

निर्धारित तारीखों को ऑनलाइन परीक्षाएं तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगीं । इस बार अग्निवीर ऑफिस असिस्‍टेंट/एसकेटी में आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों का टायपिंग टेस्‍ट भी निर्धारित ऑनलाइन परीक्षा केन्‍द्रों पर ही आयोजित की जा रही हैं ।

छत्‍तीसगढ़ में सीईई परीक्षा भिलाई-दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर परीक्षा केन्‍द्रों में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा भिलाई में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, ग्राउण्‍ड, सेकण्‍ड और थर्ड फ्लोर, पार्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्‍ड मैनेजमेंट सिरसाकला, भिलाई नगर (छत्‍तीसगढ़) 492101, रूंगटा इन्‍फोटेक सिस्‍टम प्राइवेट लिमिटेड, कोहका कुरूद रोड, भिलाई नगर (छत्‍तीसगढ़) 490024, साईं कॉलेज, स्‍ट्रीट-69, सेक्‍टर-6, भिलाई नगर (छत्‍तीसगढ़) 490006, मनसा कॉलेज, कोहका कुरूद रोड, भिलाई नगर (छत्‍तीसगढ़) 490024, दुर्ग में- छत्रपति शिवाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, शिवाजी नगर, बालोद रोड, दुर्ग (छत्‍तीसगढ़) 491001, भारती कॉजेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नोलॉजी, पुलगांव चौक, दुर्ग (छत्‍तीसगढ़) 491001, बिलासपुर में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, लक्ष्‍मीचंद इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, बोंडरी, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट के पास, बिलासपुर (छत्‍तीसगढ़) 495220, चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्‍तुरी रोड लाल खदान, बिलासपुर (छत्‍तीसगढ़) 495004, रायपुर में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, पार्थिवी प्रो प्रोवाइन कमर्शियल कॉम्‍पलेक्‍स, संत रविदास वार्ड नम्‍बर-70, सरोना, रायपुर (छत्‍तीसगढ़) 492009, कलिंगा यूनिवर्सिटी, कोतनी, नियर कैपिटल कॉम्‍पलेक्‍स, नवा रायपुर रायपुर (छत्‍तीसगढ़) 492001 और जगदलपुर में- झाडा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, जगदलपुर (छत्‍तीसगढ़) आयोजित की जा रही है ।


सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा सभी उम्‍मीदवारों को, प्रवेश-पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केन्‍द्रों में समय पर पहुंचने की सलाह दी गयी है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…