बृजमोहन के भविष्य को लेकर डहरिया ने दिया बड़ा बयान, कहा : कांग्रेस में आते तो...

Updated on 10-06-2024 07:08 PM

रायपुर। मोदी सरकार में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह मिली है। और इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री बनने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। अब इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस में तीखी नोक झोक शुरू हो गई है। सियासी गलियारों में बृजमोहन अग्रवाल के भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इसी बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल को जगह नहीं मिलने को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कम से कम दो मंत्री बनने थे। बृजमोहन अग्रवाल को जानबूझकर छत्तीसगढ़ से हटाया गया है। यह बात बृजमोहन अग्रवाल भी जानते हैं। बृजमोहन अग्रवाल से बीजेपी कन्नी काट रही हैं। इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल के सियासी भविष्य पर बोलते हुए शिव डहरिया ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल का सियासी भविष्य बीजेपी ही बताएगी, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस में आते तो हम लोग उनका भविष्य तय करते। इस बयान के बाद अब सियासी गलियारों में राजनीति गर्म हो चली है।

आपको बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से विधायक थे और उन्हें विष्णु देव साय सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, लेकिन लगभग 6 महीने के कार्यकाल के बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। क्योंकि वह रायपुर लोकसभा से सांसद बन चुके हैं। इसके बाद से इस तरह की बातें सामने आ रही हैं। बृजमोहन अग्रवाल का राजनीतिक भविष्य क्या होगा यह तो पार्टी ही तय करेगी, लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के बाद कांग्रेस को हमला बोलने का एक मौका जरूर मिल गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…