बजट में कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान, सोना-चांदी होंगे सस्ते

Updated on 23-07-2024 06:02 PM
नई दिल्ली: सोना-चांदी खरीदने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं। सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है। अभी यह 15 फीसदी है जिसे घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान की। कस्टम ड्यूटी कम होने से सोना-चांदी खरीदना सस्ता होगा। सरकार ने इसी साल जनवरी में कस्टम ड्यूटी काे बढ़ाकर 15 फीसदी किया था। बजट में वित्त मंत्री ने प्लैटिनम पर भी सीमा शुल्क घटाकर 6.4% करने का प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। यह करीब 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गई। बजट खत्म होने के तुरंत बाद सोने की कीमत 1988 रुपये तक प्रति 10 ग्राम गिर गई है। इस गिरावट से सोना 70730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत में भी बजट खत्म होने पर भारी गिरावट आई। यह 2429 रुपये प्रति किलो तक गिर गई। बजट खत्म होने के बाद चांदी की कीमत 86774 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी। चूंकि अब सोना और चांदी सस्ता होगा, ऐसे में इसे खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अगर मांग बढ़ेगी तो इनकी कीमत में बदलाव संभव है।
उद्योगों के लिए हो सकता है फायदे का सौदा
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन और फाउंडर महेंद्र लूनिया के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में भारत का सोने का आयात अनुमानित 2.8 लाख करोड़ रुपये था और इस पर इंपोर्ट ड्यूटी 15% थी। उन्होंने कहा कि उद्योग का सीमा शुल्क भुगतान 42 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। लूनिया के कहा कि सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती करने की घोषणा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा हो सकता है। अगर सरकार उनकी मांग पर सहमत होती है तो पीली धातु की लागत को तुरंत कम किया जा सकता है।

मांग में होगी बढ़ोतरी
लूनिया ने कहा कि सोने की कीमत कम होने से इसकी मांग बढ़ सकती है। जब मांग बढ़ेगी तो इसकी बिक्री भी बढ़ेगी। इससे अंततः बेहतर टॉपलाइन और बॉटमलाइन प्रदर्शन के माध्यम से सोने का कारोबार करने वाली कंपनियों को लाभ होगा। पेस 360 के को-फाउंडर और मुख्य वैश्विक रणनीतिकार, विशेषज्ञ अमित गोयल ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती से मांग बढ़ सकती है जिससे राजस्व में वृद्धि और बेहतर लाभ मार्जिन हो सकता है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…