रो दे, रो दे... विराट कोहली ने लिए कुलदीप यादव के मजे, वायरल हो रहा वीडियो

Updated on 08-12-2025 01:37 PM
नई दिल्ली: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 20.78 की औसत के साथ 9 विकेट हासिल किए। वह इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप यादव को 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड दिया गया।

बीसीसीआई ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा, 'दोस्तों, मुझे इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज को प्रस्तुत करने का सम्मान मिला है। मेरा मानना है कि ऐसी सीरीज में जहां हर किसी ने योगदान दिया है, हम अक्सर यह कहते हैं, लेकिन इस सीरीज में आप सभी ने तीनों मुकाबलों में योगदान दिया। एक ऐसी सीरीज में जहां अधिकतर मुकाबलों में बल्लेबाजी हावी रही, इस सीरीज के 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' कुलदीप यादव हैं।'
इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद कुलदीप यादव अपनी सीट की तरफ जाने लगे। इस बीच किसी ने स्पीच देने को कहा। वह कुछ बोलने जा रहे थे, तभी विराट कोहली ने कमेंट करते हुए कहा- रो दे, रो दे। इसके बाद सभी हंस पड़े। कुलदीप यादव ने फिर कहा, 'मेरी तरफ से कुछ खास नहीं है। विराट भाई और जैसू (यशस्वी जायसवाल) को बधाई, उन्होंने जबरदस्त पारी खेली।'कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए वनडे मैच में 68 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में 78 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव ने सीरीज के अंतिम मुकाबले में 4 विकेट निकालकर भारत को 2-1 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव अब तक भारत की तरफ से 117 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.29 की औसत के साथ 191 विकेट हासिल किए हैं।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाई, जिसके बाद वनडे सीरीज को जीतकर हिसाब बराबर किया। अब दोनों देशों के बीच कटक (9 दिसंबर), न्यू चंडीगढ़ (11 दिसंबर), धर्मशाला (14 दिसंबर), लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…