मालवाहक पर सवारी ढोने वाले चालक पर अपराध दर्ज, वाहन जब्त

Updated on 28-05-2024 06:56 PM
कोरिया। सड़क दुर्घटनाओ की मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से कोरिया पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सतत कार्यवाही की जा रही है। एसपी कोरिया ने कवर्धा की घटना के बाद आमजनों से अपील भी की थी वाहन को यातायात नियम के अनुसार चलाये एवं अपना अमूल्य मानव जीवन जोखिम में ना डालें। अपील और चालानी कार्यवाही में तेजी लाने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा चोरी छुपे यातायात नियमों को नजरअंदाज कर मनमाने ढंग से वाहन चलाना संज्ञान में आ रहा था।

लापरवाही का परिणाम है कि गत दिवस सोंस इलाके से मजदूरों को लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चेर गांव के पास पलट गई। हादसा धौराटिकरा मोड़ पर हुआ, पिकअप वाहन चला रहे ड्राइवर ने गाड़ी के स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में लगभग 20 मजदूर काम पर जाने के लिए सवार थे। जिनमें से एक दो को हल्की खरोंचें आई हैं, हालांकि गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

उक्त पिकप वाहन में सवार पीड़िता संतोषी पति दिलीप कुमार उम्र 23 साल निवासी सोनपुर मनसुख थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया द्वारा उक्त घटना को लेकर थाना बैकुंठपुर में दिनांक 27 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। उक्त रिपोर्ट की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को दी गई, एसपी कोरिया द्वारा तत्काल वाहन चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर थाना बैकुंठपुर की टीम ने उक्त पिकप वाहन के चालक आरोपी प्रेम कुमार पनिका पिता स्व. सुंदर साय पनिका उम्र 32 साल निवासी ग्राम सोस थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 179/2024 धारा 279, 337 भा.द.वि., 39/192, 66/92, 146/196, 144/177, 190(2), 104/177,109/77, 183, (1) (ए क) 184 डट ।बज  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपी की पिकप वाहन जप्त कर दिनांक 28 मई 2024 को आरोपी चालक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…