भाजपा सरकार में शिक्षा-परीक्षा की विश्वसनीयता कलंकित : शाहिद खान
Updated on
22-06-2024 03:54 PM
रायपुर। कांग्रेस महामंत्री शाहिद खान ने नीट परीक्षा धांधली के गंभीर तथ्यों को उजागर करते केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज देश की संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता लगभग समाप्ति की ओर है। वहीं शिक्षा और परीक्षा की दुर्गति से देश के युवाओ का भविष्य खतरे में है। क्योंकि चिकित्सकीय शिक्षा की अति विश्वसनीय नीट परीक्षा में जिस प्रकार से धांधली की बातें प्रमाणित हो रही है वह केंद्र सरकार की निरंकुशता के कारण ही है। पेपर लीक सहित इस मामले भाजपा शासित राज्य ही शामिल हैं।
शाहिद खान ने कहा कि डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने अथक प्रतिभाशाली परिश्रमी 23 लाख से अधिक बच्चों ने नीट के एग्जाम में शामिल हुए। 9 फरवरी से 9 मार्च लिए पंजीयन साइट खोल गया और 9 मार्च के पश्चात एक सप्ताह के लिए इसे बढ़ाया गया। उसके बाद 9 अप्रैल को फिर से रजिस्ट्रेशन साइट खोलने एवं 11 से 15 अप्रैल तक साइड को करेक्शन के लिए ओपन करना ही अपने आप में परीक्षा को धांधली की ओर अग्रसर करने का कार्य रहा है। 5 को परीक्षा सम्पन्न के बाद से ही पेपर लीक के विभिन्न मामले सामने आ गए थे। गुजरात में भाजपा नेता की संकल्पितता भी उजागर हुई थी और उसके पश्चात जिस प्रकार से एनटीए ने 16 से 17 वर्ष के बच्चों की भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया उसकी मार पूरे परिवार पर भी पड़ा। सही जवाब के चार अंक और गलत जवाब में एक माइंस अंक के नियम से आयोजित इस परीक्षा में 67 बच्चों को ग्रेस मार्क दिया गया जिसमें 44 बच्चों को गलत उत्तर के लिए और 6 बच्चों को समय के कारण यह अंक दिए गए। जिससे 75% टॉपर तो ग्रेस अंक से ही टॉपर बन गए। सबसे गम्भीर स्थिति यह रही कि वर्ष 2018 के एनसीईआरटी के बुक में छपे गलत उत्तर का हवाला देते हुए इन बच्चों को ग्रेस मार्क देने का घिनौना खेल एनटीए ने किया। जबकि 2018 में छपे बुक में गलत उत्तर को वर्ष 2019 में ही सही कर दिया गया था। अतः इस पर ग्रेस अंक देना ही गलत है। और तो और परीक्षा के पश्चात आंसर शीट भी एनटीए ने जारी किया और जिन छात्रों ने परीक्षा में जो आंसर लिखे थे और एनटीए द्वारा जारी आंसर शीट से मिलान करने पर भी अंको का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। इन सब भ्रष्टाचार को छिपाने परीक्षा का परिणाम 10 दिन पहले लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन 4 जून को परिणाम घोषित कर दिया ताकि मीडिया की नजरों से यह मामला न आए । एनटीए का भ्रष्टाचार यहीं नहीं बल्कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के भी निर्णय की गलत व्याख्या कर वर्ष 2018 के क्लेट परीक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए छात्रों को ग्रेस अंक देने का भी घिनौना खेल खेल दिए। इन सब मामलों के बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अन्य पर दोषारोपण कर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है। 7 वर्ष में 70 पेपर लीक के मामले जिससे 1.4 करोड लोगो के जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं शिक्षा अध्ययन के बाद देश में आज युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है। 16-17 वर्ष के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धांधली का शिकार होना पड़ रहा है जिस देश की शिक्षा और परीक्षा की व्यवस्था कलंकित हुई।उसके बाद भी केंद्र सरकार की नाकामी से विश्वसनीय खतरे में है कांग्रेस इस मामले को लेकर जन आंदोलन की ओर अग्रसर है।
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
कोरबा। उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…