गौ अभ्यारण्य से होगा गौ सरंक्षण-संवर्धन : विजय शर्मा

Updated on 27-05-2024 06:37 PM

कवर्धा। विष्णुदेव सरकार सड़कों पर घूमने वाले स्वामीविहीन गौवंशों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाने जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना लेकर आयेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। गौ अभ्यारण्य खोले जाने मात्र की धोषणा से ही गौ सेवको में काफी उत्साह देखा जा रहा है . उनका मानना है स्वामी विहीन गौवंश को सुरक्षित रखने के लिए इस दिशा में कार्ययोजना बनाना सुखद है

गौ अभ्यारण्य को लेकर काफी उत्साहित दिखे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गौ अभ्यारण्य योजना के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा सडको पर बैठने वाले स्वामीविहीन गौवंश को सुरक्षा और संवर्धन की आवश्यकता है। मेरी भी मंशा थी गौवंश की सुरक्षा हेतु वृहत कार्य योजना पर कार्य हो। इसके लिए स्थानीय स्तर पर गौ सेवक संस्थानों के अनुभवी लोगो से भी बात की गई है। गोठान पर घेराव की व्यवस्था नही होने के कारण गाय सडक पर और खेतो पर जाते है। पर्याप्त भोजन नही मिलने से शहरो में खुले में रहने वाले गाय प्लास्टिक तक खाने को मजबूर है। गायों के सडक पर रहने से दुर्घटनाए हो रही है इससे गोवंश को भी नुकसान हो रहा है और लोगो भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया की लगातार हो रही गौ हानि एवं जनहानि दोनों का एकमात्र समाधान है गौ अभ्यारण्य। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना को लेकर अपनी सहमती देते हुए अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना लेकर आयेगी ।


कवर्धा जिले में  गौ अभ्यारण्य स्थापना के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कि पहल
गौ अभ्यारण्य के लिए उचित भौगौलिक स्थिति को देखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पहल करते हुए कवर्धा जिले में गौ अभ्यारण्य की स्थापना की संभावनाओं को देखते हुए। जिला स्तर पर उपयुक्त स्थान तलाशने एवं कार्ययोजना बनाने के लिए  जिले  के अधिकारीयों को निर्देशित किया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…