'घोस्‍ट राइडर' फेम निकोलस केज के बेटे को कोर्ट ने सुनाई सजा, अपनी मां पर ही किया था जानलेवा हमला!

Updated on 04-04-2025 05:29 PM
हॉलीवुड सुपरस्‍टार और 'घोस्‍ट राइडर' फेम निकोलस केज के बेटे वेस्टन केज को कोर्ट ने गुंडागर्दी के मामले में सजा सुनाई है। वेस्‍टन पर अपनी मां क्रिस्टीना फुल्टन पर हमला करने के आरोप लगे थे। हालांकि, 34 साल के वेस्‍टन जेल जाने से बच गए हैं। लॉस एंजिल्स की एक अदालत ने वेस्‍टन केज को जैसे ही दोषी करार दिया, उन्‍होंने दो साल के मेंटल हेल्‍थ डायवर्जन प्रोग्राम की अनुमति का हवाला दिया और जेल की सजा से बच गए। म्‍यूजिश‍ियन वेस्‍टन केज पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने अपनी मां और 57 साल की एक्‍ट्रेस क्रिस्‍टीना पर अपार्टमेंट के बाहर 'झपट्टा मारा' और उन पर हिंसक हमला किया।
'रोलिंग स्‍टोन' की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्‍स काउंटी के जज एनरिक मोंगुइया ने माना कि वेस्‍ट केज को मेंटल हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍या है। वह पीड़‍ित हैं और उन पर जो आरोप लगे हैं वह उनके मानसिक विकार के ब्रेकडाउन की वजह से ही हुए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…