कोर्ट ने खारिज की अनवर ढेबर की जमानत याचिका...

Updated on 04-05-2024 06:38 PM

रायपुर। विशेष अदालत ने चर्चित शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अनवर की तरफ से वकीलों ने लगभग ढाई सौ पेज की जमानत अर्जी लगाई थी, जिसमें गिरफ्तारी का इस आधार पर विरोध किया था कि जिस केस में एक बार ईडी गिरफ्तार कर चुकी थी, उसी केस में दोबारा गिरफ्तारी विधिसम्मत नहीं है। लेकिन ईओडब्लू की ओर से अभियोजन पक्ष ने इसका जोरदार विरोध किया और कहा कि नई एफआईआर हुई है, कार्रवाई उसी आधार पर हुई है। लंबी सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने अनवर की जमानत खारिज कर दी।

अनवर ढेबर की जमानत अर्जी पर काफी लोगों की निगाहें थीं, क्योंकि ईओडब्लू की एफआईआर में आबकारी अफसरों को मिलाकर 71 आरोपी हैं। ईओडब्लू की ओर से ही इस मामले में अनवर के आलावा 5 और लोगों की गिरफ्तारी की चुकी है, जिसमें कुछ रिमांड पर हैं तो कुछ जेल भेजे जा चुके हैं। अनवर की याचिका पर बचाव पक्ष के वकीलों ने यह तर्क भी दिया कि जब इस केस में ईडी ने गिरफ्तारी की थी, तब स्वास्थ्यगत कारणों से अनवर को अदालत से जमानत दी गई थी। स्वास्थ्यगत समस्याएं अब भी हैं, इसलिए जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। ईओडब्लू ने इस आधार पर जमानत का विरोध किया कि ईओडब्लू अभी इस केस में जांच जारी रखे हुए है। ऐसे में आरोपी को जमानत मिलने से प्रकरण प्रभावित हो सकता है। गौरतलब है, अनवर को ईओडब्लू ने इस केस में प्रमुख आरोपियों में रखा है और तकरीबन दो हफ्ता पहले गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने के बाद जेल भेजा गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…