प्रिया कपूर से कोर्ट ने मांगा पाई-पाई का हिसाब, संजय की बीवी ने करिश्‍मा को घेरा- तलाक के बाद 15 साल नजर नहीं आई

Updated on 10-09-2025 05:51 PM
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद हो गया है। कोर्ट ने बुधवार को, 10 सितंबर को एक्ट्रेस के दोनों बच्चों समायरा और कियान की तरफ से दायर याचिका (इसमें दिवंगत पिता की प्रॉपर्ट में हिस्सा मांगा गया था) पर नोटिस जारी किया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रिया सचदेव से कहा है कि वह संजय कपूर की सभी चल और असल संपत्ति का ब्यौरा दो हफ्ते के अंदर पेश करें। क्योंकि बच्चों ने पिता की तीसरी पत्नी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी की थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया संचदेव से सवाल किया कि वह वसीयत की कॉपी, करिश्मा के बच्चों को क्यों नहीं दे रही हैं। क्योंकि बच्चों का आरोप है कि सौतेली मां ने प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है। और पिता की मौत के बाद प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया है। वहीं, प्रिया के वकली ने कहा कि केस नहीं चलाया जाना चाहिए। उन्होंने खुलासा किया कि करीब 1900 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भाई-बहनों को दे दी गई है। जबकि तलाक के बाद करिश्मा किसी भी जगह नजर नहीं आई थीं।

प्रिया सचदेव ने करिश्मा के बच्चों को प्रॉपर्टी देने पर कहा

वकील के माध्यम से प्रिया ने कोर्ट में कहा, 'मेरा छह साल का एक बच्चा है। मैं विधवा हूं। मैं उनकी आखिरी पत्नी हूं। वसीयत में कुछ भी सीक्रेट नहीं है। मैंने कहा है कि मैं इसे शेयर करूंगी। ऐसा नहीं है कि ये लोग सड़क पर आ गए हैं। 15 साल तक ये लोग कहीं नजर नहीं आए।'

संजय कपूर की मां ने प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा

इधर, संजय कपूर की मां रानी कपूर की तरफ से वकील वैभव गग्गर ने प्रिया सचदेव पर हमला किया और कोर्ट में बताया, 'मैंने वसीयत के बारे में पूछते हुए कम से कम 15 ईमेल किए थे कि डॉक्यूमेंट्स में क्या है? लेकिन एक भी शब्द उनकी तरफ से नहीं कहा गया। मुझे बताया गया कि उनका ईमेस लीक हो गया है। बहुत ही झोल है। 10,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी मेरी होनी चाहिए। मैं 80 साल की हूं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…