आइसक्रीम बिजनस बेचने की तैयारी में देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनी! जानिए क्यों आई यह नौबत
Updated on
05-04-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) अपने आइसक्रीम बिजनस को बेचने की तैयारी में है। कंपनी के पास मैग्नम और क्वालिटी वॉल जैसे ब्रांड शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपने आइसक्रीम बिजनस के लिए एक अलग यूनिट बनाने का विकल्प तलाश रही है। यह कदम भविष्य में इसे बेचने की तैयारी हो सकती है। एचयूएल की पेरेंट कंपनी यूनिलीवर भी अपनी आइसक्रीम यूनिट को अलग कर रही है ताकि दूसरे सेगमेंट्स पर फोकस किया जा सके। कंपनी उन सेगमेंट्स पर फोकस कर रही है जिनका ऑपरेटिंग मॉडल और सप्लाई चेन समान है। आइसक्रीम बिजनस में मैन्युफैक्चरिंग से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अलग अप्रोच की जरूरत होती है।