बिहार में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन, विधायकों को पटना में रहने के निर्देश, नीतीश के उत्तराधिकारी पर टिकी नजरें

Updated on 07-04-2026 12:18 PM
पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है। बिहार एनडीए विधान मंडल दल की बैठक की तारीख भी लगभग फिक्स है। इसमें नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी पर सबकी नजरें रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और नई एनडीए सरकार के गठन की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बिहार की कमान किसी नए चेहरे को सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, 8 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट की बैठक नीतीश कुमार की आखिरी बैठक हो सकती है। इस दौरान एनडीए ने अपने सभी विधायकों को पटना में ही रहने का फरमान जारी किया है। उसके बाद अगले 72 घंटों में बिहार की सत्ता का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।


दिल्ली में शपथ और पटना में इस्तीफे की तैयारी

तय कार्यक्रम के अनुसार, नीतीश कुमार 8 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे, जहां जेडीयू की अहम बैठक बुलाई गई है। उसमें निशांत और नेक्सट सीएम पर मंथन किया जाएगा। 10 अप्रैल को वो राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। दिल्ली में उनकी मुलाकात पीएम मोदी और अमित शाह से हो सकती है। फिर वो 11 अप्रैल को पटना लौटेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली से लौटते ही वे 12 या 13 अप्रैल को एनडीए विधानमंडल दल की औपचारिक बैठक बुलाएंगे, जहां वे मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र की घोषणा कर सकते हैं।
  • 8 अप्रैल: मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी।
  • 9 अप्रैल: नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे, जहां जेडीयू की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
  • 10 अप्रैल: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
  • 10 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मुलाकात संभव।
  • 11 अप्रैल: दिल्ली का दौरा पूरा कर नीतीश कुमार वापस पटना लौटेंगे।
  • 12 या 13 अप्रैल: एनडीए विधानमंडल दल की पटना में औपचारिक बैठक संभव।
  • आखिरी कैबिनेट बैठक में 'विजन 2030' पर मुहर

    8 अप्रैल को होने वाली बिहार कैबिनेट बैठक को ऐतिहासिक माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की ये अंतिम बैठक होगी। इसमें 'समृद्धि यात्रा' के दौरान घोषित योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही, नीतीश कुमार के 'विजन 2030' को भविष्य में भी जारी रखने का प्रस्ताव लाया जा सकता है, ताकि राज्य के विकास की निरंतरता बनी रहे।
  • एनडीए विधायकों को 11 अप्रैल तक पटना पहुंचने का निर्देश

    बिहार में नई सरकार गठन की कवायद के बीच एनडीए की पार्टियों ने निर्देश जारी किया है। सभी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे हर हाल में 11 अप्रैल तक पटना पहुंच जाएं। 12 अप्रैल को होने वाली संभावित बैठक में नए नेता (मुख्यमंत्री) का चयन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में न केवल नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी तय होगा, बल्कि नई सरकार के स्वरूप की रूपरेखा भी सार्वजनिक की जाएगी।
  • कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

    बिहार की सत्ता के अगले चेहरे को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजभवन जाने और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने की प्रक्रिया के साथ ही नए नेता के शपथ ग्रहण की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक तय करेगी कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की बागडोर किसके हाथों में होगी। पूरा राज्य अब 12 अप्रैल की उस अहम बैठक का इंतजार कर रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…