निगम एमआईसी ने 62 अधिकारियों, कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यय की स्वीकृति

Updated on 10-06-2024 07:00 PM

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्य कार्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभा कक्ष में महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा, एमआईसी सदस्य ज्ञानेष शर्मा, श्रीकुमार मेनन, सुन्दर लाल जोगी, द्रौपती हेमंत पटेल, अंजनी राधेष्याम विभार, सर्वश्री सहदेव व्यवहार, रितेष त्रिपाठी, आकाष तिवारी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेष चन्नावार, निगम सचिव व अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पंकज शर्मा, उपायुक्त कृष्णा खटीक, डाॅ. आर.के. डोंगरे, अधीक्षण अभियंता राजेष शर्मा, सभी जोन कमिष्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई । जिसमें कुल विभिन्न 19 एजेंडों पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत चर्चा व विचार विमर्ष करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये गये। 

         निगम वित्त विभाग के प्रस्ताव अनुसार नगर निगम के 62 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यय प्रकरण स्वीकृत कर कुल व्यय राषि 5416087 रू. के भुगतान की स्वीकृति एमआईसी की बैठक में दी गई। 

       एमआईसी ने पूर्व में पारित संकल्प क्रमांक 7 में अभियंता संवर्ग के स्थान पर दिनांक 1 अपै्रल 2012 तक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंषन योजना में सम्मिलित किये जाने की अनुमति हेतु शासन को पत्र भेजे जाने के संबंध में निगम वित्त, लेखा व अंकेक्षण शाखा के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए सर्वसम्मति से पारित किया। 

          एमआईसी ने महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में शहरी गरीबी उपषमन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी 10 जोनो से प्राप्त निराश्रित पेंषन योजना के सभी 259 नवीन पेंषन प्रकरणों और राष्ट्रीय परिवार सहायता पेंषन योजना के तहत जोनो से प्राप्त कुल 54 नवीन पेंषन प्रकरणों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। 

      एमआईसी ने सामान्य प्रषासन विभाग के प्रस्ताव अनुसार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक शाला नयापारा की रिकार्ड कीपर श्रीमती मंजू चैबे को सेवानिवृत्त उपरांत संविदा नियुक्ति प्रदान करने , सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी श्री बलदाऊ वर्मा को संविदा नियुक्ति प्रदान करने सहित जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय एवं राजस्व उपनिरीक्षक श्री जगत नारायण पाण्डेय की सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा नियुक्ति अवधि में वृद्धि करने प्राप्त नियमानुसार प्रस्ताव को राज्य शासन की सक्षम स्वीकृति लेने भेजे जाने सहमति प्रदान की । 

       एमआईसी ने जल विभाग के प्रस्ताव अनुसार 80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्र का वार्षिक संचालन व संधारण करने के कार्य एवं मोटर कर्मषाला के प्रस्ताव अनुसार मोटर कर्मषाला में 87 वाहन चालक, 2 मैकेनिक एवं 1 वेल्डर, 2 कम्प्यूटर आॅपरेटर प्लेसमेंट के माध्यम से उपलब्ध कराने के कार्य पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत विचार विमर्ष करते हुए आवष्यक निर्देष दिये। जोन 9 के प्रस्ताव अनुसार जाति प्रमाण पत्र के संबंध में प्रकरण नियमानुसार सामान्य सभा की बैठक में रखे जाने सहमति दी । जोन 9 के प्रस्ताव अनुसार आनंद नगर , गायत्री नगर, कविता नगर, जल विहार कचना क्षेत्र में नाला निर्माण हेतु बुलवाई गई निविदा दर में मेसर्स अध्ययन बिल्डर्स रायपुर से प्राप्त न्यूनतम दर 12.52 प्रतिषत कम एस.ओ.आर कार्य पर कुल संभावित व्यय राषि 3 करोड 99 लाख 33 हजार 745 को महापौर श्री एजाज ढेबर की प्रकरण द्वारा एमआईसी की प्रत्याषा में दी गई स्वीकृति की पुष्टि की गई। एमआईसी ने रोड डिवाइडर आदि के सौंदर्यीकरण के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर नियमानुसार चर्चा व विचार विमर्ष करते हुए आवष्यक निर्देष दिये।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…