'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पर विवाद, रिलीज से पहले कार्तिक-अनन्‍या की फिल्‍म के ख‍िलाफ HC में केस दर्ज

Updated on 20-12-2025 01:41 PM
कार्तिक आर्यन और अनन्‍या पांडे की फिल्‍म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंस गई है। य‍ह फिल्‍म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले त्रिमूर्ति फिल्म्स ने धर्मा प्रोडक्शंस, नमः पिक्चर्स, म्यूजिक लेबल सारेगामा और रैपर बादशाह के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज किया है। मामला कॉपीराइट उल्लंघन का है। आरोप है कि धर्मा प्रोडक्‍शंस की इस फिल्म के टीजर में 1992 की फिल्म 'विश्वात्मा' के क्लासिक गाने 'सात समुंदर पार' का बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया है।

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अपनी याचिका में दावा किया गया है कि टीजर में ओरिजिनल प्रोड्यूसर की सहमति के बिना गाने के 'सिग्नेचर बीट्स' और 'हुक लाइन' का प्रमुखता से इस्तेमाल किया गया है। इस पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही लाइसेंसिंग समझौतों के तहत 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की गई है।

'सारेगामा' के पास इस गाने के सिर्फ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

बॉम्‍बे हाई कोर्ट में दर्ज मुकदमे में तर्क दिया गया है कि 'सारेगामा' के पास इस गाने के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हैं, लेकिन उसके लिए हुए समझौते में ओरिजिनल प्रोड्यूसर की इजाजत के बिना किसी फिल्‍म में इसके सिंक लाइसेंस देने की अनुमति नहीं है। त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनके गाने को 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (TMMTMTTM) के टीजर में शामिल करने से पहले कोई कलात्मक या वित्तीय सहमति नहीं ली गई थी। यह कॉपीराइट उल्लंघन और नैतिक अधिकारों के उल्लंघन के बराबर है।

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कहा- ये अध‍िकारों का गलत उपयोग

सनी देओल, चंकी पांडे और दिव्‍या भारती स्‍टारर 'विश्‍वात्‍मा' के मेकर्स त्रिमूर्ति फिल्म्स ने बताया है कि 'सारेगामा' को 1990 के एक समझौते के तहत केवल सीमित मैकेनिकल अधिकार दिए गए थे और उसे किसी नई फिल्म में सिंक्रोनाइजेशन या रीमिक्स के लिए गाने को लाइसेंस देने का कोई अधिकार नहीं था। आरोप है कि प्रतिवादियों ने मिलकर यह काम किया, अधिकारों को गलत तरीके से पेश किया, और पासिंग ऑफ में शामिल हुए।

अनफेयर ट्रेड प्रैक्‍ट‍िस पर भी उठाए सवाल

याचिका में TMMTMTTM के मेकर्स पर गलत बयानी और अनफेयर ट्रेड प्रैक्‍ट‍िस (अनुचित व्यापार प्रथाओं) को भी आधार बनाया गया है। आगे इस तरह के शोषण को रोकने के लिए, बिना सूचना के एड-अंतरिम रोक की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि सारेगामा को पहले से इसका अंदाजा था, इसलिए मुकदमे की आशंका में उन्‍होंने एक कैविएट दायर किया है।

बॉम्‍बे हाई कोर्ट में अब 22 दिसंबर को होगी सुनवाई

इस मामले की सुनवाई बॉम्‍बे हाई कोर्ट के सिंगल बेंच की जस्टिस शर्मिला देशमुख के सामने हुई, जिन्होंने प्रतिवादियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। कार्तिक आर्यन-अनन्‍या पांडे की फिल्‍म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट वेंकटेश धोंड और उनके साथ एडवोकेट हिरेन कामोद, त्रिपूर्ति फिल्म्स की तरफ से पेश हुए। मुकदमा वकील रश्मि सिंह और करण खियानी के जरिए दायर किया गया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…