सामान्य बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं में खुशी, अधिक बिजली बिल की समस्या हुई दूर

Updated on 20-05-2024 06:55 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर मित्तल के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारी-कर्मचारी शिकायतकर्ता उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर उनकी शिकायतों का निवारण कर रहे है। 

इसी कड़ी में आज कुनकुरी, दुलदुला ब्लॉक के कई ग्रामों में अधिकारी पहुंचे और प्राप्त आवेदनों, शिकायतों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही कई शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। इसमें ग्राम पंचायत सपघरा, ग्राम बंगुरूकेला, ग्राम नोनपानी और ग्राम रेमते समेत अन्य ग्राम पंचायत शामिल है। जहां से अधिक बिजली बिल आने की शिकायत व आवेदन प्राप्त हुए थे। अब इन शिकायतों और आवेदनों का विभाग द्वारा निराकरण किया जा चुका है। जिसके बाद अब इन उपभोक्ताओं को सामान्य बिजली  बिल आ रहा है। जिससे अब सभी उपभोक्ता खुश है और लगातार सभी प्रकार की शिकायतों, आवेदन पर विभाग द्वारा उचित कार्यवाही कर उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 

विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी के ग्राम खरवाटोली उपभोक्ता लोकनाथ साय जिन्होंने कुछ दिवस पूर्व अधिक बिजली बिल आने को लेकर आवेदन दिया था। जिसके पश्चात प्राप्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मीटर सुधार का कार्य किया गाय। जिससे अब उन्हें सामान्य बिजली बिल आ रहा है अब उन्हें हर महीने 90-100 भुगतान करना पड़ रहा है। जो कि उनके लिए बहुत राहत की बात है। ऐसे ही अनेकों शिकायतों व आवेदनों का निवारण कर उपभोक्ताओं को राहत पहुँचाया जा रहा है। इसका सीधा फायदा सभी उपभोक्ताओं को मिला है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…