महाठग सुकेश ने जैकलीन को क्रिसमस गिफ्ट में दिया बंगला! IPL में RCB के लिए बोली लगाने का भी दावा

Updated on 25-12-2025 01:17 PM
ठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि उसने दावा किया है कि उसने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को क्रिसमस के तोहफे के तौर पर बेवर्ली हिल्स में एक नया घर दिया है। IANS के मुताबिक, बुधवार को लिखे एक लेटर में सुकेश ने जैकलीन के लिए अपने प्यार का इजहार किया और उस महंगे तोहफे का ब्योरा दिया। जैकलीन को 'बेबी' कहते हुए सुकेश ने लिखा, 'इस शुभ दिन पर मैं आपको 'द लव नेस्ट' भेंट करता हूं, बेवर्ली हिल्स में आपका नया, हमारा नया घर। हां, मेरी जान, वही घर जो मैंने तुम्हारे लिए, हमारे लिए बनाया था, जिसके बारे में तुमने सोचा था कि वह कभी पूरा नहीं होगा। बेबी, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने इसे तुम्हारे लिए पूरा किया और आज क्रिसमस के दिन तुम्हें तोहफे में दे रहा हूं।'

यह दावा करते हुए कि यह संपत्ति उनकी प्लानिंग से कहीं अधिक बड़ी है, सुकेश ने आगे कहा, 'लेकिन जान, यह हमारी पिछली प्लानिंग से कहीं अधिक बड़ी और बेहतर है - यानी हमारे घर के चारों ओर एक प्राइवेट जगह, हमारा अपना '19' होल वाला गोल्फ कोर्स।'

सुकेश चंद्रशेखर का दावा- RCB को खरीदने की तैयारी

लेटर में घर के कथित गिफ्ट का ही जिक्र नहीं था। सुकेश ने यह भी दावा किया कि वह जैकलीन के एक और सपने को पूरा करने पर काम कर रहा है। उसने लिखा, 'बेबी, एक और बात - इस क्रिसमस के दिन मैं तुम्हें तुम्हारे एक और सपने से चौंकाना चाहता हूं, जिस पर मैं काम कर रहा हूं और वह है एक आईपीएल टीम का मालिक बनना। मैंने आरसीबी के लिए बोली लगा दी है, ईश्वर की कृपा से हमें इसमें हिस्सेदारी मिल जाएगी।'

सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज का नाम

एक हाई-प्रोफाइल पैसों की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के बाद सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज का नाम चर्चा का विषय बन गया। सुकेश कथित तौर पर एक ठग है, पर जेल में रहते हुए करोड़ों की उगाही करने का आरोप है। आरोप है कि उसने कई प्रतिष्ठित हस्तियों को निशाना बनाया। इस कथित धोखाधड़ी के मामले ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। जांच के दौरान ED ने जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ भी की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…