कांग्रेस ने गडकरी का एडिटेड वीडियो शेयर किया लिखा अन्याय का कबूलनामा

Updated on 02-03-2024 12:31 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव जयराम रमेश को शुक्रवार (1 मार्च) को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि गडकरी के बारे में भ्रम फैलाने वाला वीडियो शेयर किया जा रहा है।

नोटिस के मुताबिक, जनता की नजरों में गडकरी के खिलाफ भ्रम, सनसनी फैलाने के इरादे से वीडियो शेयर किया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकजुटता में दरार पैदा करने की नाकाम कोशिश है।

वीडियो एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू का है, जिसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। कांग्रेस ने वीडियो अपलोड किया है, इसका मौजूदा हालात से कोई लेना-देना नहीं है।

गडकरी ने नोटिस में 24 घंटे में वीडियो हटाने और 3 दिन के अंदर लिखित माफीनामे की मांग की है।

वीडियो में क्या है...
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के X अकाउंट पर यह वीडियो शुक्रवार 1 मार्च को पोस्ट किया गया, जिसे जयराम रमेश ने री-पोस्ट किया। वीडियो में नितिन गडकरी कहते हुए नजर आ रहे हैं- आज गांव, मजदूर और किसान दुखी है। गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है, अच्छे अस्पताल नहीं हैं, अच्छे स्कूल नहीं हैं। कैप्शन में लिखा है- अन्याय का कबूलनामा।

इसके तुरंत बाद राहुल गांधी का वीडियो है, जिसमें वे कह रहे हैं आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन कांग्रेस सरकार उन्हें वापस लौटाएगी।

गडकरी के मुताबिक कांग्रेस ने वीडियो से उन हिस्सों को काट दिया है, जहां उन्होंने बताया कि कितने प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

वीडियो देखकर हैरान हो गए थे गडकरी- वकील बालेंदु
वकील बालेंदु शेखर ने कहा कि वीडियो देखकर मेरे मुवक्किल गडकरी हैरान रह गए इसलिए उन्होंने यह नोटिस भेजा। अगर कांग्रेस अध्यक्ष और जयराम रमेश वीडियो नहीं हटाते और माफी नहीं मांगते तो मेरे मुवक्किल के पास उनके खिलाफ क्रिमिनल और सिविल केस दर्ज करवाने के अलावा कोई और रास्ता बाकी नहीं रहेगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…