हिमाचल में कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेजा

Updated on 19-03-2026 12:48 PM
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 25 फरवरी को अनिल डडवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 353(2) और 386 के तहत मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार, चार-पांच दिन पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए गगरेट के घानारी क्षेत्र में दबिश दी थी, लेकिन डडवाल पुलिस की पहुंच से बाहर रहे।

बीते सोमवार को दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया

इसके बाद, दिल्ली पुलिस के समन पर बीते सोमवार को अनिल डडवाल स्वयं जांच में सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

बुधवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर दिल्ली पुलिस ने फिर से डडवाल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

पंचायत प्रधान भी रह चुके डडवाल

अनिल डडवाल ग्राम पंचायत दियोली के पूर्व उपप्रधान और पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें गगरेट के विधायक राकेश कालिया के प्रमुख समर्थकों में गिना जाता है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस मामले पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनिल डडवाल के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सच की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है। कालिया ने यह भी कहा कि पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…