5 साल में कांग्रेस ने एक भी वादा ढंग से पूरा नहीं किया : विष्णुदेव साय

Updated on 27-04-2024 05:35 PM

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने संसदीय क्षेत्र के वाड्रफनगर में सरगुजा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महराज के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, प्रत्याशी चिंतामणी महराज समेत स्थानीय नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेसियों को पांच साल राज करने का मौका मिला था। कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनाव में 36 वादे किये थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया, हमने तीन महीने में निभाया वादा।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया। मुख्यमंत्री ने महादेव एप का जिक्र करते हुए कहा कि, प्रदेश में कोयला घोटाला, शराब घोटाला और पीएससी घोटाला  किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ईवीएम पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि,  कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार रही है और हार के लिए बहाने ढूंढ रही है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कागजों में नक्सलियों के खात्मे वाले बयान पर कहा कि, कांग्रेसी नक्सलियों को शहीद बताते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े करते हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…