तीन दिवस के भीतर ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें : कलेक्टर

Updated on 24-05-2024 06:18 PM

बेमेतर। कलेक्टर शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में मुख्य शिक्षा सचिव के निर्देशानुसार जिले के सभी निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार पर अशासकीय स्कूलों के प्रबंधन एवं प्रिंसिपल के साथ बैठक लेकर समीक्षा की। 

बैठक में कलेक्टर शर्मा ने जिले के समस्त अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अन्तर्गत निर्धारित पात्रता अनुसार बच्चों के प्रवेश और ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी संकलित करने पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अन्तर्गत प्रवेश दिए गए बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा प्रदान करने पर जोर देते हुए इन बच्चों पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने के लिए कहा |

कलेक्टर शर्मा ने स्कूल प्रबंधक से कहा की जिले के गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों की बैठक 3 दिन के भीतर बुलाकर यह समीक्षा करे।  विद्यालय में कितने विद्यार्थियों ने आरटीई के तहत प्रवेश लिया था। साथ ही उनमें से कितने बच्चे पढ़ाई छोड़कर ड्राप आउट हो गए हैं। यह सभी जानकारी पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश ने जिले के टॉप टेन स्कूल जिनकी परफॉर्मेंस खराब है और जहाँ से ज्यादा बच्चे ड्रॉपआउट हुए है, उन स्कूलों में तीन दिवस के भीतर उनकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने कहा की जो बच्चे ड्रॉप आउट हुए है वो अभी क्या कर रहे है कौन से स्कूल में है सारी जानकारी नोडल और प्रिंसिपल या डायरेक्टर समय सीमा में प्रस्तुत करने को कहा है।  

ऐसे स्कूल जो शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं उन पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं | कलेक्टरों से यह भी कहा गया है कि बीते पांच सालों में ड्राप आउट हुए बच्चों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा करें। साथ ही ड्राप आउट रोकने की दिशा में समुचित पहल करने का कष्ट करें। इससे जिले में आरटीई की मंशा के अनुरूप सभी बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर सकें। इस अवसर पर एडीएम डा. अनिल वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, डीईओ कपूर सहित निजी स्कूल के प्रिंसिपल एवं स्कूल प्रबंधक उपस्थित थे |

बता दें की आरटीई में ड्राप आउट के सही कारणों का पता लगाने के लिए सरकार ने अब सर्वे करने का फैसला किया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार यह सर्वे सरकारी स्कूल के शिक्षकों के माध्यम से कराया जाएगा। प्रत्येक शिक्षक को आरटीई में ड्राप आउट हुए बच्चों के पालकों का मोबाइल नंबर दिया जाएगा। शिक्षक पालकों से बात करके पता लगाएंगे कि बच्चा स्कूल क्यों नहीं जा रहा है। इसके पीछे की वजह क्या है। क्या वे पारिवारिक कारणों से स्कूल नहीं जा रहे हैं या स्कूल प्रबंधन इसके लिए जिम्मेदार है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…