कलेक्टर ने दी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं

Updated on 20-02-2026 01:20 PM

बालोद ।  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के पूर्व विद्यार्थियों के नाम एक बेहद प्रेरक और उत्साहवर्धक संदेश जारी किया है। उन्होंने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे तनाव मुक्त रहने की अपील की है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने संदेश में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि साल भर की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने कहा  कि आप अपने वर्ष भर की शिक्षा एवं परिश्रम पर पूर्ण विश्वास रखें। आपका धैर्य ही आपको परीक्षा के भय एवं तनाव से मुक्त रखेगा। यह परीक्षा आपके विषय के साथ-साथ, आपके कौशल की भी परीक्षा है, जो आपके भावी भविष्य की आधारशिला है।

  श्रीमती मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के संपर्क में रहकर अपनी शंकाओं का समाधान पहले ही कर लिया है, जो उनकी तैयारी को और मजबूत बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे स्थिर चित्त और धैर्यपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हों। सुदृढ़ आत्मविश्वास ही परीक्षा में सबसे बड़ा सहायक होता है। संदेश के अंत में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने विश्वास जताया कि जिले के विद्यार्थी न केवल परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, बल्कि अपने निर्धारित लक्ष्यों को भी अवश्य प्राप्त करेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…