ज्वाइनिंग के बाद फिल्ड में उतरे कलेक्टर:बैरागढ़ तहसील पहुंचे, रिकॉर्ड देखा

Updated on 17-04-2026 11:40 AM
भोपाल, भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ज्वाइनिंग के बाद पहली बार फिल्ड में उतरे। उन्होंने बैरागढ़ तहसील पहुंचकर रिकॉर्ड देखा। मीडिया से भी रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि भोपाल में पहली पोस्टिंग है। पहले समझ लूं। फिर स्टेप बाय स्टेप काम करेंगे। बड़ा तालाब, अवैध कॉलोनी और प्राइवेट स्कूलों में ड्रेस-पुस्तकों की मोनोपॉली पर कार्रवाई करने की बात कहीं।

बता दें कि आईएएस मिश्रा भोपाल के 35वें कलेक्टर बने हैं। हाल ही में राज्य शासन ने उन्हें भोपाल का नया कलेक्टर बनाया है। इससे पहले वे धार कलेक्टर थे। इन्होंने 14 अप्रैल को ज्वाइन कर लिया था। वहीं, भोपाल कलेक्टर रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव और टीएंडसीपी में पदस्थ किए गए हैं।

बैरागढ़, शहर वृत्त तहसील में निरीक्षण

कलेक्टर मिश्रा ने तहसील नजूल शहर वृत्त, भोपाल एवं संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह, आलोक पारे, प्रेमप्रकाश गोस्वामी और केके पड़ौले भी मौजूद रहे।

भोज वेटलैंड भोपाल की शान

इससे पहले कलेक्टोरेट में कलेक्टर मिश्रा मीडिया से रुबरु भी हुए। बड़ा तालाब किनारों पर अवैध कब्जे के संबंध में उन्होंने कहा कि भोज वेटलैंड राजधानी भोपाल की शान है। हमारी जो भी भूमिका है, उसे बेहतर करेंगे। अच्छा काम आगे बढ़ाएंगे और चुनौतियों को दूर करेंगे। बड़ा तालाब के आसपास कब्जे के संबंध में समझूंगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई करुंगा। अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई करने की बात कहीं। वहीं, जल्द ही स्कूल संचालकों की बैठक बुलाने का भी भरोसा दिया।

अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना

मीडिया से चर्चा में कलेक्टर ने अधिकारी और कर्मचारियों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे तक काम करते हैं, तब अपनी जिम्मेदारी समझते ही हैं और जानकारी मीडिया में साझा करते भी हैं। जैसे कोरोना के समय सभी एक्टिव थे। एसआईआर में अच्छा काम किया। कलेक्टर ने यूरोप की वर्किंग स्टाइल को लेकर भी बात की। जिसमें शाम को कॉल उठाने के लिए बाध्य होने के संबंध में उल्लेख किया।

54 साल में भोपाल में 35 कलेक्टर

वर्ष 1972 में जब भोपाल जिला बना, तब अरुण कुमार गुप्ता पहले कलेक्टर के तौर पर यहां पदस्थ हुए थे। उनका कार्यकाल 2 अक्टूबर 1972 से 31 जनवरी 1973 तक था। यानी महज तीन महीने के लिए उन्हें यहां का कलेक्टर बनाया गया था। इन 54 साल में कोई महिला कलेक्टर यहां पर पदस्थ नहीं रही। 1972 से पहले भोपाल सीहोर जिले में आता था। मिश्रा 35वें कलेक्टर बने हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…