कलेक्टर ने संगवारी, दिव्यांग एवं युवा मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा

Updated on 15-04-2024 06:23 PM

कोरिया। लोकसभा निर्वाचन 2024 में महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान दलों की भागीदारी सुनिश्चित करने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत 10 संगवारी मतदान केन्द्रों में सिर्फ महिला मतदान दल एवं 1-1 मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं युवा मतदान दलों द्वारा आगामी 7 मई को मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया के लिए सभी महिला मतदान दलों को जिला पंचायत के ऑडिओरियम में एवं दिव्यांग व युवा मतदान दलों को सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया एवं मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया की बारिकियों को ध्यान से समझने और किसी भी तरह की शंका होने पर निःसंकोच उसका समाधान कराने कहा। कलेक्टर ने मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने को कहा। कलेक्टर ने मतदान दलों को प्रत्येक मतदान अधिकारी के कार्याे-मतदाता सूची चिन्हित प्रति से मिलान, मतदाता पर्ची, अमिट स्याही, मतदाता रजिस्टर में हस्ताक्षर, पर्ची जमा कर वैलेट जारी करने तथा मतदान कंपार्टमेंट में मत डालने की प्रक्रिया से व्यवहारिक रूप से अवगत कराया और बेहतर कार्य संपादन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता, स्वीप के नोडल अधिकारी श्री के.के गुप्ता रहें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…