कलेक्टर ने आदर्श मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

Updated on 25-04-2024 05:45 PM

कांकेर। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत जिले में शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता के लिए तथा पोलिंग बूथों को सुविधाजनक बनाने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी बूथ, युवा बूथ और दिव्यांग बूथ प्रबंधित कर स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने गुरुवार को आदर्श मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम नंदनमारा, चिवरांज और शहर के माहुरबंदपारा वार्ड के आदर्श मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

ट्रायबल आर्ट थीम पर आधारित है नंदनमारा आदर्श मतदान केन्द्र

आज सुबह 11 बजे कलेक्टर ने ग्राम नंदनमारा के शासकीय मिडिल स्कूल में ट्रायबल आर्ट की थीम पर स्थापित किए गए आदर्श एवं संगवारी मतदान केन्द्र का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र में छाया, बिजली, पंखे-कूलर, रैम्प, शीतल पेयजल, व्हील चेयर की उपलब्धता का मुआयना किया। साथ ही वेब कॉस्टिंग के तहत सी.सी. कैमरा, प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, मतदान अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदान दल के अधिकारियों का स्वागत कर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और गत विधानसभा की भांति वोटिंग प्रतिशत में अधिकाधिक वृद्धि करने हेतु सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश बीएलओ एवं सेक्टर ऑफिसर को दिए।

इसके पश्चात् शहर के सिविल लाईन्स स्थित माहुरबंद पारा में आदर्श मतदान केन्द्र का जायजा लेकर मतदाताओं को आकृष्ट करने सुव्यवस्थित रूप से तैयार किए गए परिसर का जायजा लिया। ट्रायबल थीम पर आधारित उक्त केन्द्र में छाया, बिजली, पंखे-कूलर, रैम्प, शीतल पेयजल, व्हील चेयर की उपलब्धता, बैठक व्यवस्था, हेल्प डेस्क, सेल्फी जोन का भी अवलोकन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए।

छिंद की पत्तियों से निर्मित चिवरांज का चित्ताकर्षक ईको ग्रीन बूथ
इसके बाद जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम चिवरांज के ईको ग्रीन पोलिंग बूथ का अवलोकन कलेक्टर ने किया। पहाड़ों व जंगलों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ग्राम चिवरांज में मतदान केन्द्र के पूरे परिसर में छिंद की पत्तियों का उपयोग कर सुसज्जित किया गया है। वन विभाग के सहयोग से निर्मित उक्त ईको ग्रीन पोलिंग बूथ की कलेक्टर ने मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने मतदान कर्मियों एवं बीएलओ को बूथ की अनुकूलता के अनुरूप शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने यहां पर भी शीतल पेयजल के लिए रखे गए घड़ों, बैठक व्यवस्था, प्राकृतिक छाया आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल मौजूद थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…