कलेक्टर-एसपी ने गुलाब फूल भेंटकर पी-2 के 64 मतदान दलों को किया रवाना

Updated on 17-04-2024 06:32 PM

जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत बस्तर जिले के तीनों विधानसभा 85-बस्तर, 86-जगदलपुर, 87 चित्रकोट और आंशिक 84 नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पी-2 के 64 मतदान दलों को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर में बुधवार को मतदान सामग्री का वितरण कर सम्बन्धित मतदान केंद्रों के लिए वाहनों से रवाना किया गया। मतदान सामग्रियों के वितरण के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा द्वारा मतदान दलों के सदस्यों को गुलाब फूल भेंट कर शत-प्रतिशत मतदान करवाने के लिए मतदान कर्मियों को दी शुभकामनाएं देते रवाना किया गया।

कलेक्टर ने सभी वितरण केंद्रों के स्टाल में जाकर निरीक्षण करते हुए समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मतदान दलों के सदस्यों से रूबरू होकर उन्हें सभी मतदान सामग्री का मिलान कर मतदान केन्द्रों हेतु प्रस्थान करने की समझाइश दी।मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रातः 7 बजे से वितरण किया गया,सामग्री मिलने के बाद मतदान कर्मचारी मौका मिलान कर अपने दलों के सदस्यों और सेक्टर अधिकारियों के साथ वाहनों में रवाना हुए। तीनों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर्स ने सामग्री वितरण व्यवस्था को निर्बाध करवाते हुए मतदान दलों को वाहनों से रवानगी करवाई गई। पी-2 के तहत विधानसभा नारायणपुर के 07, बस्तर के 04, जगदलपुर के 13 और चित्रकोट विधानसभा के 40 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया।

वाहनों में मतदान दलों की रवानगी के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय ने मतदान दलों को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष एवं निर्विघ्न शत-प्रतिशत मतदान करवाने और सकुशल वापस आने की शुभकामनाएं दी। स्ट्रांग रूम से चित्रकोट और बस्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री के साथ परिवहन व्यवस्था तक लाने के लिए ई रिक्शा की सुविधा प्रशासन द्वारा दी गई।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे,अपर कलेक्टर सीपी बघेल,नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, उप निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा,सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरत कौशिक,एआर राणा,सुब्रत प्रधान, संयुक्त कलेक्टर वाहन प्रभारी ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…