कलेक्टर-एसपी ने चांदनी चौक की ट्रैफिक व्यवस्था का किया मुआयाना

Updated on 17-05-2024 06:28 PM

जगदलपुर। शहर के व्यवस्तम मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। नागरिकों और व्यापारियों की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा वन-वे व्यवस्था को समाप्त किया गया। इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मौका मुआयना कर अन्य विकल्पों पर व्यापारियों और नागरिकों से चर्चा की।

इस दौरान कलेक्टर विजय ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दो मार्गों को वन-वे किया गया था, जिसका जनता ने बहुत सहयोग किया। व्यवस्था बनाने के लिए जो कमी पेशी रही उनका चिन्हांकन किया गया है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जनता के साथ व्यापारी भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चांदनी चैक में सभी मार्गों के लगाए गए ट्रैफिक सिंगनल की टाइमिंग को व्यवस्थित की जाएगी और व्यवस्था बनाने के लिए चांदनी  चौक  में लगे बेरीकेट्स को अभी यथावत रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि इन मार्गों में व्यवस्तम समय में अधिक भीड़ रहती है, सुगम यातायात के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही इन मार्गों में दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग करने वालों पर कार्यवाही भी किया जाएगा।  

दोनों अधिकारियों ने मार्ग को पैदल चलकर मौका मुआयना किया और कन्हैया बीकानेर मिठाई दुकान के समीप स्थित  नगर निगम के स्थल में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। पार्किंग स्थल में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग जगह मार्क करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही चाँदनी चौक स्थित शराब दुकान को हटाने हेतु विकल्प के रूप में पुराने बस स्टैंड स्थित कमर्शियल कॉप्लेक्स के दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, ट्रैफिक डीएसपी संतोष जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…