कलेक्टर-एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

Updated on 11-05-2024 04:38 PM

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शनिवार को जिला जेल कोरबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में कैदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर-एसपी ने अपने निरीक्षण के दौरान मुलाकात कक्ष, किचन, पुरूष बैरेक, प्रवेश द्वार, गौशाला आदि के साथ बुजुर्ग बंदियो के बैरकों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में मौजूद विभिन्न पंजियों और सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी सिस्टम, कंट्रोल रूम की भी जांच की। कलेक्टर ने जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके मामलों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला जेल की 15 बैरकों में कुल 238 बंदी निरूद्ध होने की जानकारी दी गई।

बैरक में कलेक्टर-एसपी ने महिला बंदियों से मुलाकात की और छोटे बच्चों का भी हालचाल पूछा। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां बांटी। कलेक्टर ने इस दौरान जेलर को बच्चों को खेलने के लिए खिलौनों और महिलाओं तथा अन्य कैदियों को पढ़ने के लिए ज्ञानवर्धक तथा प्रेरणादायक पुस्तकों के अलावा समय के सदुपयोग के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराने, मानसिक तनाव को दूर करने योगा, व्यायाम कराने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बंदियों को भोजन देने की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी लेने के साथ जेल परिसर में घुमकर सुरक्षा व्यवस्था का भी मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने जेलर को निर्देर्शित किया कि जेल मैन्युअल के अनुसार जो भी आवश्यकताएं हैं, उसे प्रस्ताव बनाकर दें, ताकि यहां की आवश्यकताओं को पूरा कर समस्याओं को दूर किया जा सकें। कलेक्टर ने किचन सहित टॉयलेट को साफ-सफाई रखने, बंदियों को मानसिक तनाव से दूर रखने और जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन के लिए गतिविधियां आयोजित कराने, सब्जी-बाड़ी लगाकर उत्पादन बढ़ाने तथा गौ-शाला के माध्यम से दूध उत्पादन के संबंध में जेलर विजयानंद सिंह को निर्देश दिए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…