कलेक्टर पहुंचे बौद्धिक मंद बालिकाओं के विशेष आवासीय विद्यालय

Updated on 30-07-2024 05:59 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता वाली बालिकाओं के लिए विशेष आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से मुलाकात की और उनसे बात कर उनकी जरूरतों को जानने का प्रयास किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत, उप संचालक समाज कल्याण विभाग डीके राय, सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता, एवं निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधीक्षिका ने बताया कि आवासीय विद्यालय में वर्तमान में 22 बच्चियां हैं। समय समय पर इनका हेल्थ चेकअप कराया जाता है और दवाइयां भी नियमित दी जाती है। कलेक्टर ने बच्चियों की आवासीय सुविधा को बेहतर बनाने निगम आयुक्त को जरूरी निर्देश दिए। आवासीय व्यवस्था में सुधार करने उन्होंने गुणवत्तापूर्ण टाइल्स लगाने, पंप हाउस रिपेयर, छत में सीपेज को ठीक करने, किचन, डाइनिंग हॉल और शौचालयों की मरम्मत, आवासीय विद्यालय के आंगन में शेड बनाने, परिसर की साफ सफाई करवाने, और रंग रोगन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम आयुक्त को अगले दिन से ही काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए सुविधाओं के विस्तार का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जायेगा। उन्होंने सीएमएचओ को नियमित अंतराल में बच्चियों के हेल्थ चेकअप कराए जाने भी निर्देशित किया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…