कलेक्टर ने मतदान दलों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

Updated on 18-04-2024 05:39 PM

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारीप्रभात मलिक ने आज मतदान दलों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम उमेश साहू, जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी उपस्थित थे।

द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में 16 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। जिसमें वेडनर मेमोरियल स्कूल में 21 कक्षों में तथा केंद्रीय विद्यालय में 17 कक्षों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कर्मिकों को मतदान के एक दिन पहले बूथों के लिए प्रस्थान करने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की बारीकियां बताते हुए मशीनों को मतदान के पहले बूथों पर संचालन व पीठासीन अधिकारी की ओर से मतदान शुरू होने से पूर्व मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में माकपोल संबंधी भी जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा चैलेंज वोट, टेंडर मत, मतदान शुरू होने के पहले और समाप्ति पर पीठासीन अधिकारी की ओर से की जाने वाली घोषणाएं, मतदाताओं के रजिस्टर आदि को पूरा किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी दी गई। मतदान खत्म होने के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही उन्होंने डाक मतपत्र तथा निर्वाचन कर्त्तव्य प्रमाण पत्र आदि के संबंध में जानकारी दी गई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…