500 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Updated on 20-02-2026 01:26 PM

धमतरी।  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने धमतरी शहर के हटकेश्वर वार्ड में प्रस्तावित 500 सीटर नालंदा परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों को सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भूमि की उपलब्धता बजट एवं निविदा प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी अधिकारियों से ली।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से 0.60 हेक्टेयर भूमि पर बहुमंजिला नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व स्वीकृत 250 सीटर भवन को बढ़ाकर 500 सीटर किया गया है। परिसर में ई-लाइब्रेरी, वाई-फाई, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, लिफ्ट, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्कृष्ट अध्ययन वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, अभियंता  जगत के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…