कलेक्टर ने 12वी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

Updated on 28-02-2026 01:13 PM
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । 12वीं बोर्ड के जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय के परीक्षा का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद परीक्षा केंद्र में कुल 110 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने केंद्र में बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंधाईभाठा का भी निरीक्षण किया गया। यहां 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी से उड़नदस्ता दल की उपस्थिति एवं निरीक्षण की जानकारी भी ली और परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बालपुर का भी निरीक्षण किया। इस केंद्र में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और परीक्षा शांतिपूर्वक संचालन पाया गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी केंद्रों में निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन के निर्देश दिए तथा अधिकारियों को नियम अनुसार व्यवस्था बनाने कहा। जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…