ट्रैक्टर के बाद ऑटो चलाकर कलेक्टर दिए मतदाता जागरूकता का संदेश

Updated on 18-04-2024 05:42 PM

बलौदाबाजार। लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर महारैली के सफल आयोजन के बाद आज पहली बार ऑटो  रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 8 किलोमीटर मार्ग को 151 ऑटो के माध्यम से पूरी की गई। महारैली के उत्साह को बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए सशक्त संदेश देने के लिए स्वयं कलेक्टर के एल चौहान ने ऑटो  चलाते हुए पूरी रैली का नेतृत्व किया।

कलेक्टर को ऑटो चलाते देख बड़ी संख्या में पहुंचे ऑटो चालक ,ग्रामीण,नगरवासी एवं आधिकारी कर्मचारी भी दंग रह गए। एक ओर जहां कलेक्टर श्री चौहान ऑटो चला रहे थे वही उनके पीछे सवारी के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती रानी चौहान, सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे,जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल एवं एसडीओपी श्रीमती निधी नाग पुरे रैली भर उनके साथ बैठे रही।।इस रैली में बलौदाबाजार,भाटापारा शहर के ऑटो चालक, छात्र,छात्राएं, शिक्षक, आमजन,ग्रामीण,खिलाड़ी,प्रबुद्ध नागरिक, पुलिस के जवान सहित अधिकारी कर्मचारी, मिडिया प्रतिनिधी बड़ी संख्या में शिरकत किए। रैली को आकर्षक बनाने के कुछ चयनित विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता संबधित पोस्टर बैनर एवं रंग बिरंगी,गुब्बारों से सजाई गई थी जो काफी आकर्षक लग रहा था। इसके साथ ही रैली निकलने के पूर्व ही कलेक्टर श्री चौहान ने सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर से प्रारंभ होकर,गौरव पथ,अंबेडकर चौक होते हुए वापस बस स्टैंड, गार्डन चौक, कृष्णानायन से मुड़ते हुए पुनः जनपद पंचायत कार्यालय के रास्ते होते हुए कलेक्टोरेट चौक से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही समाप्त हुआ। इस मौके पर सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे,जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल,एसडीओपी श्रीमती निधी नाग,बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता, उप 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…